नौकर गिरफ्तार (सौजन्य IANS) 
क्राइम

नोएडा: घर से करोड़ों की चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार, 80 लाख से ज्यादा का सोना और 5 लाख नकदी बरामद

Noida crime news: नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने घर में चोरी करने वाले नौकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास 80 लाख से ज्यादा का सोना और 5.71 लाख रुपए नकद बरामद किया गया है।

पूजा सिंह

Theft Accused Arrested: नोएडा पुलिस लगातार वांछित आरोपी की तलाश कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल कर रही है। इसी कड़ी शुक्रवार को भी पुलिस को एक और बड़ी कामयबी हाथ लगी है। नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नौकर बनकर घर से सोना और नकदी चोरी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 80 से 84 लाख रुपए मूल्य के सोने के सिक्के, 5.71 लाख रुपए नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2025 को थाना सेक्टर-142 पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर अभियुक्त कृष्ण कुमार पांडेय को जीएमआईटी पार्क के पास ग्रीन बेल्ट गेट से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए 100-100 ग्राम वजन के 8 आयताकार सोने के सिक्के (कुल 800 ग्राम), 5 लाख 71 हजार 200 रुपए नकद और अवैध चाकू बरामद हुए हैं।

वांछित आरोपी ने 17 अगस्त को की थी चोरी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 17 अगस्त 2025 को पीड़ित ने थाना सेक्टर-142 में तहरीर दी थी कि उसका नौकर कृष्ण कुमार पांडेय घर से सोना और नकदी चोरी कर फरार हो गया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और तभी से आरोपी वांछित चल रहा था। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। लगातार आरोपी की तलाश करने के पांच दिनों के बाद पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।

पुलिस टीम को दिया जाएगा 25 हजार का इनाम

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्ण कुमार पाण्डेय (22), निवासी ग्राम भालुहीपुर, थाना टाउन (आरा शहर), जिला भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी कृष्ण कुमार कई महीनों से उसके घर में काम कर रहा था और घर की पूरी जानकारी जुटाने के बाद वह घर में रखा सोना और कैश लेकर फरार हो गया था। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश कर रही थीं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट