निक्की हत्याकांड (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्राइम

ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर दहेज की बलि चढ़ी बहू, सास-जेठ गिरफ्तार, पति बोला- कोई पछतावा नहीं

NIKKI MURDER CASE: ग्रेटर नोएडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। निक्की दहेज हत्या कांड, एक ऐसी भयानक घटना, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। सास, ससुर, जेठ, पति हिरासत में लिए जा चुके हैं।

गीतांजली शर्मा

Dowry Murder Case: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर दहेज की प्रताड़ना सबके सामने आई है। उत्तर प्रदेश में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 28 वर्षीय निक्की भाटी को उसके पति विपिन भाटी ने न केवल शोषित किया, बल्कि उसे जिंदा जला दिया और यह सारी निर्मम घटना उसके छह वर्षीय बेटे की आंखों के सामने हुई।

इस घृणित वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी पति ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, जिसमें उसे पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश में पैर में गोली लगी। बावजूद इसके, आरोपी पति ने पूरी घटना पर अफसोस जताने से इंकार कर दिया और कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है, वह खुद मर गई। अब पुलिस ने आरोपी की मां दयावती और जेठ रोहित भाटी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मां के साथ ही जेठ रोहित भाटी गिरफ्तार

पुलिस ने इस केस में बहुत हद तक सफलता हासिल कर ली है। केस को सुलझाते हुए ग्रेटर नोएडा की इस दहेज हत्या कांड में आरोपी सास दयावती के साथ ही आज सोमवार जेठ रोहित भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पति विपिन पहले से ही गिरफ्तार था। निक्की का पति विपिन पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान विपिन को पैर में गोली लगी। यह घटना उस वक्त हुई, जब पीड़िता की हत्या से संबंधित पूछताछ के लिए उसे मेडिकल चेकअप पर ले जाया जा रहा था।

दहेज लेने के बावजूद 36 लाख की मांग

इस पूरी घटना का पर्दाफाश निक्की की बहन कंचन ने किया। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई थी। पूरे मामले में निक्की की बहन कंचन ने बताया कि, पीड़िता के परिवार ने शादी में बड़े तोहफे दिए थे। स्कॉर्पियो, बाइक, सोना, नकद, फिर भी ससुराल वाले अतिरिक्त ₹36 लाख की मांग कर रहे थे। यही इस पूरी निर्मम घटना की वजह बनीं।

पीड़िता के पिता ने सख्त कार्रवाई की मांग की

निक्की के पिता ने पुलिस से पूरे मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि, विपिन कसाई है, उसे जीने का बिल्कुल हक नहीं है। पीड़िता के पिता ने दामाद विपिन, जेठ रोहित भाटिया, समधन दयावती और समधी सतवीर को पूरी घटना का निर्मम दोषी बताया है।

उन्होंने कहा कि, निक्की की सास दयावती इस पूरे मामले की जड़ है। उसी ने अपने बेटे को बहू के खिलाफ उकसाया। जिसके बाद लगातार निक्की का पति उसपर शोषण करता रहा।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान