पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (सौ. सोशल मीडिया) 
क्राइम

ठाणे में खौफनाक वारदात, भांजे ने मामा की बेरहमी से की हत्या, CCTV फुटेज देख सन्न रह गई पुलिस

Maharashtra Crime News: ठाणे के कल्याण में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप लिया। भांजे ने गुस्से में मामा की सीढ़ियों पर सिर पटककर हत्या कर दी। आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी।

पूजा सिंह

Nephew Murdered His Uncle: महाराष्ट्र के ठाणे से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुस्से में भांजे ने अपने ही मामा की बेरहमी से हत्या कर दी। इस सुनकर हर कोई सन्न रह गया।

यहा घटना ठाणे जिले के कल्याण के मोहाने इलाके की है। घटना की जानकारी मिलते ही खडकपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय मरियप्पा राजू नायर के रूप में हुई है। इस मामले में हत्या के आरोप में मृतक के भांजे गणेश रमेश को गिरफ्तार किया गया है।

भांजे ने उतारा माम को मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक, माम-भांजे के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी गणेश ने गुस्से में अपने मामा को नजदीकी हॉस्पिटल परिसर में घसीट कर ले गया और सीढ़ियों पर सिर पटक-पटक कर हत्या कर दी।

CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मरियप्पा खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गणेश लगातार हमला करता रहा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

कल्याण रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

खडकपाड़ा पुलिस ने एक घंटे के भीतर आरोपी गणेश को कल्याण रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया, जब वह शहर से भागने की कोशिश कर रहा था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या की जड़ में पारिवारिक संपत्ति और घरेलू विवाद था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ