कंसेप्ट फोटो, नवभारत  
क्राइम

Nagpur Crime: शूटआउट@ मानकापुर, भरे बाजार में 4 राउंड फायर कर हत्या को दिया अंजाम, 1 युवक जख्मी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Crime: नागपुर के मानकापुर इलाके में भरे बाजार में बीते दिन हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आपसी रंजिश में आरोपियों ने भरे बाजार में ही खुलेआम फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

प्रिया जैस

नागपुर: नागपुर में मानकापुर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने 2 लोगों पर फायरिंग कर दी। भरे बाजार में आरोपियों द्वारा 4 राउंड फायर करने से भगदड़ मच गई। मानकापुर थाना क्षेत्र में हुए इस हमले में 1 की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक मंगलवारी, सदर निवासी सोहेल खान (40) बताया गया। वहीं जख्मी का नाम केजीएन सोसाइटी, गोरेवाड़ा रोड निवासी मोहम्मद सुल्तान मोहम्मद शफी (32) बताया गया।

इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में नरसाला रोड निवासी धीरज धर्मराज गोतमारे (40), वाठोड़ा निवासी गजेंद्र उर्फ गजू मलियान (34) और चंदू डोंगरे, भांडे प्लॉट निवासी भूषण जयकुमार बाहड़ (42) का समावेश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहेल मिर्ची का व्यापार करता था। गुरुवार को गोधनी में बाजार भरता है। सोहेल ने भी बाजार में अपनी दुकान लगाई थी।

गोधनी बाजार में की फायरिंग

सूत्रों के अनुसार सोहेल और आरोपियों में पुरानी रंजिश थी। रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या का प्लान बनाया। गुरुवार की रात को आरोपी मानकापुर थाना अंतर्गत गोधनी के बाजार में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के कारण सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हत्या मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार लकी खान फायरिंग मामले में मृतक सोहेल लिप्त बताया गया। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही। क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मेयो में तनाव का माहौल

मानकापुर थाना क्षेत्र में रात करीब 10:30 बजे फायरिंग में सोहेल की मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो ले जाया गया। गंभीर जख्मी मो. सुल्तान को भी उपचार के लिए भेजा गया। इस बीच सोहेल के समर्थकों को हत्या की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद देर रात मृतक के समर्थकों ने मेयो का घेराव किया। इससे पूरे परिसर में तनाव का माहौल बन गया। ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस भी अलर्ट हो गई। देर रात आला पुलिस अधिकारी मेयो पहुंचे। देर रात तक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मेयो में जमा भीड़ को समझाने का प्रयास करते रहे।

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे