दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या 
क्राइम

दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, सीसीटीवी VIDEO में देखें दिल दहलाने वाली वारदात

Mangolpuri Murder Case: दिल्ली के मंगोलपुरी में 23 वर्षीय युवक आकाश की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जिसकी पूरी वारदात CCTV में कैद हुई।

अर्पित शुक्ला

Delhi Murder Case: बुधवार शाम दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 23 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना N ब्लॉक पार्क में हुई और आसपास लगे CCTV में पूरी वारदात कैद हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 4–5 हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान आकाश उर्फ़ अक्कू (23) के रूप में हुई है, जो मंगोलपुरी के I ब्लॉक का निवासी था। वह अपने पिता के साथ कचौड़ी का स्टॉल चलाता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिवार पहले से ही स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था।

क्या है पूरा मामला?

चश्मदीदों और मृतक के दोस्तों ने बताया कि आकाश पार्क में खड़ा था, तभी 4–5 हमलावर अचानक आए और चाकू से हमला कर दिया। बचने के लिए आकाश नजदीकी घर में घुसा, लेकिन आरोपी उसके पीछे गए और लगातार वार करते रहे।

स्थानीय निवासी कुसुम ने बताया कि उन्होंने आकाश को लहूलुहान हालत में गिरा देखा। उन्होंने कहा कि इलाके में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोग डर के माहौल में रह रहे हैं।

क्या है हत्या की वजह?

चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों और आकाश व उसके दोस्तों के बीच पुरानी रंजिश थी, जो हत्या की वजह मानी जा रही है। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिले की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। इलाके के लोग पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराज हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जता रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या की असली वजह जांच में सामने आएगी।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त