तहव्वुर राणा व पटियाला हाउस कोर्ट (कॉन्सेप्ट फोटो) 
क्राइम

तहव्वुर राणा को मिल गया वकील, जानिए कौन पटियाला हाउस कोर्ट में लड़ेगा मुंबई हमले के 'मास्टरमाइंड' का केस?

26/11 हमले के मास्टरमांइड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण और एनआई की गिरफ्तारी के बाद पटियाला कोर्ट में उसका प्रतिनिधित्व कौन करेगा? इसकी जानकारी सामने आ गई है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और आतंकी तहव्वुर राणा भारत आ चुका है। उसे अमेरिका से एक विशेष विमान से लाया गया, जो दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। तहव्वुर राणा को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष विमान से उतारा गया और फिलहाल वह एनआईए की हिरासत में है। पटियाला कोर्ट में तहव्वुर राणा का प्रतिनिधित्व कौन करेगा? इसकी जानकारी सामने आ गई है।

दिल्ली लीगल सर्विसेज के वकील पीयूष सचदेवा कोर्ट में तहव्वुर राणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच चुके हैं। तहव्वुर राणा की ओर से पीयूष सचदेवा कोर्ट में दलीलें पेश करेंगे। दिल्ली स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी ने पीयूष सचदेवा को तहव्वुर राणा का वकील नियुक्त किया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी कि राणा का क्या होगा?

तहव्वुर राणा की होगी प्रत्यक्ष पेशी

पालम एयरपोर्ट पर डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच रही है। राणा को कोर्ट में शारीरिक रूप से पेश किए जाने की संभावना है। सरकारी वकील एनआईए की विशेष अदालत पहुंच चुके हैं। एनआईए के विशेष न्यायाधीश चंद्र जीत सिंह मामले की सुनवाई करेंगे।

बढ़ाई गई कोर्ट परिसर की सिक्योरिटी

पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। साथ ही एनआईए मुख्यालय के बाहर डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंच गई है और जांच कर रही है। एनआईए अधिकारी डीआईजी जया राय, एनआईए एसपी प्रभात कुमार और एनआईए आईजी आशीष बत्रा उस टीम का नेतृत्व करेंगे जो तहव्वुर राणा को एयरपोर्ट से कोर्ट और फिर कोर्ट से एनआईए मुख्यालय ले जाएगी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बयान में कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण 2008 की तबाही के मुख्य साजिशकर्ता को न्याय के कटघरे में लाने के लिए वर्षों के निरंतर और ठोस प्रयासों के बाद संभव हो पाया। एजेंसी ने कहा कि भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत प्रत्यर्पण कार्यवाही के दौरान राणा को अमेरिका में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना