जालना में लड़की के पिता की पिटाई करते आराेपी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
क्राइम

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, पिता को लाठियाें से पीटा-VIDEO

जालना जिले में एक लड़की से छेड़छाड़ का विराेध करने पर 9 लोगों ने उसके पिता को बेरहमी से पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आकाश मसने

जालना: महाराष्ट्र के जालना जिले से एक अमानवीय घटना सामने आयी है। यहां कुछ बदमाशों ने पहले एक लड़की पर अभद्र टिप्पणी की इसके बाद उसके पिता को बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद से जालना में रोष है। घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। चंदनजीरा थाने में मारपीट और अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 9 लोगों के एक समूह ने एक लड़की से कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की और उसके पिता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। कहा जा रहा है कि पीड़ित ने अपनी बेटी को परेशान करने वालों से जवाब मांगा था। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने घर में घुसकर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीड़ित को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जालना के यमुनानगर में गुरुवार को हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें नाबालिग लड़की भीड़ से अपने पिता को नहीं मारने की विनती करती दिख रही है। लड़की उन्हें ‘भैया' कहकर संबोधित करती है, जबकि समूह में से दो लोग लाठी से हमला कर रहे हैं।

चंदनजीरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित पड़ोसी हैं, जिनके बीच विवाद है। शनिवार को उन लोगों ने लड़की पर कथित रूप से अनुचित टिप्पणी की। अनुचित टिप्पणी को लेकर लड़की के पिता द्वारा उनसे बहस करने के बाद यह हमला हुआ।

आराेपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पोक्सो के तहत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि सचिन पठाडे और गणेश पठाडे नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी रेत माफिया भी है।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई