प्रतीकात्मक तस्वीर  
क्राइम

साहिबगंज में शख्स ने धारदार हथियार से काटकर की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, थाने में किया आत्मसमर्पण

Sahibganj crime news : साहिबगंज में एक शख्स ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है। उसके बाद खुद ही थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पूजा सिंह

Husband murdered wife and two children: झारखंड के साहिबगंज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां साहिबगंज जिला अंतर्गत तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को धारदार हथियार से काट डाला। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बजल हेम्ब्रम ने खुद तालझारी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि एक जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर बजल हेम्ब्रम का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी निर्मला हेम्ब्रम (40 वर्ष), बेटा बाबू हेम्ब्रम (17 वर्ष) और बेटी सुनैना हेम्ब्रम (13 वर्ष) पर धारदार हथियार से कई वार किए।

धारदार हथियार के की हत्या

गांव के लोगों के अनुसार, बजल हेम्ब्रम ने जब गुस्से में आकर हथियार उठाया तो उसकी पत्नी और दोनों बच्चे जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागे। बजल ने तीनों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के शरीर पर कई गहरे और गंभीर घाव पाए गए हैं, जिससे हमले की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच में जुट गई है।

जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और हत्या के पीछे के असली कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही पूरा सच सामने आ सकेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी