लूट के दो आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य सोशल मीडिया) 
क्राइम

Greater Noida: फर्जी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 10 लाख बरामद, जीजा साले ने की थी प्लानिंग

Greater Noida: थाना दनकौर पुलिस ने 10 लाख के फर्जी लूटकांड मामले में आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपए, दो गाड़ियां और अवैध असलहा बरामद किया गया है।

पूजा सिंह

Police Exposed Fake Robbery: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस 10 लाख के फर्जी लूट कांड का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जीजा साले को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट के 10 लाख रुपए, घटना में इस्तेमाल दो गाड़ियां और अवैध असलहा बरामद किया है।

मामला 21 अगस्त का है, जब डेयरी मालिक जितेंद्र कुमार शर्मा ने 10 लाख रुपए को ड्राइवर उमेश के जरिए घर भेजा था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उमेश को गोली मारकर पैसे लूट लिए गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

एक आरोपी ग्रेटर नोएडा के पास से गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले और आखिरकार गुरुवार को कार्रवाई करते हुए थाना दनकौर पुलिस ने सबसे पहले आरोपी उमेश पुत्र नरेंद्र पाल को यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक तमंचा .315 बोर और एक खोखा कारतूस यमुना एक्सप्रेसवे की झाड़ियों से बरामद किया गया।

दूसरा यमुना एक्सप्रेसवे स्थित सर्विस रोड से गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी पवन कुमार पुत्र रणपाल सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे स्थित सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 लाख रुपए नकद, एक कार, एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरी घटना उमेश और उसके साले पवन की सोची-समझी साजिश थी। दोनों ने मिलकर 10 लाख रुपए हड़पने का प्लान बनाया था।

आरोपियों के प्लेन का पुलिस ने किया पर्दाफाश

योजना के अनुसार, उमेश ने खुद को तमंचे से कंधे पर गोली मार ली और पैसों से भरा बैग अपने साले पवन को सौंप दिया। इसके बाद तमंचा झाड़ियों में फेंक दिया ताकि घटना लूट जैसी लगे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश (32) निवासी ग्राम महरिया, थाना फरिया, जिला फिरोजाबाद और पवन (25) निवासी ग्राम नंगला खरगा, थाना फरिया, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना दनकौर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन