सलमान त्यागी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्राइम

बवाना का साथ छोड़ा..तो लॉरेंस बिश्नोई भी नहीं बचा सका, जेल के अंदर फंदे से झूलता मिला गैंगस्टर सलमान

Gangster Salman Tyagi: गैंगस्टर सलमान त्यागी का शव मंडोली जेल फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि सलमान त्यागी ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई और वजह है।

अभिषेक सिंह

Salman Tyagi: दिल्ली के एक बड़े गैंगस्टर सलमान त्यागी ने मंडोली जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सलमान की लाश सेल में चादर से लटकी मिली। वह पश्चिमी दिल्ली का एक बड़ा गैंगस्टर था और नीरज बवाना से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, सभी के लिए काम कर चुका था। मकोका मामले में बंद सलमान त्यागी पर डकैती और हत्या जैसे दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज थे।

यह घटना दिल्ली की जेल नंबर 15 में हुई जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि सलमान त्यागी ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई और वजह है। सलमान त्यागी पर हत्या, डकैती और फिरौती के कई मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) का भी एक मामला चल रहा था।

बवाना के लिए काम करता था सलमान

सलमान त्यागी कभी नीरज बवाना गिरोह के लिए काम करता था। बाद में वह लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त बन गया। पिछले साल जेल में रहते हुए सलमान ने 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए पश्चिमी दिल्ली के दो व्यापारियों पर फायरिंग की थी। उसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में शामिल होने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दीपांशु और मोइनुद्दीन नाम के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने सलमान त्यागी के इशारे पर राजौरी गार्डन के दो व्यापारियों को गोली मारी थी। सलमान त्यागी दिल्ली-एनसीआर के बड़े गैंगस्टर नीरज बवाना के गैंग में था।

लॉरेंस गैंग में एंट्री के लिए करवाई हत्या

जब उसने देखा कि लॉरेंस बिश्नोई का दबदबा बढ़ रहा है, तो उसने उसके गैंग में शामिल होने का फैसला किया। उसने लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी को खुश करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। उसने शूटरों से कहा था कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें लॉरेंस के गैंग में एंट्री मिल जाएगी।

फिल्मी शौक वाला असली 'खलनायक'

मकोका मामले में दोषी करार दिया जा चुका सलमान जुर्म की दुनिया में 'खलनायक' तो था ही साथ ही उसके शौक भी पूरी तरह फिल्मी थे। उसने सिर्फ नाम सलमान नहीं रख रखा था साथ में हेयरस्टाइल भी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'तेरे नाम' जैसा था। आंखों तक लटकते लंबे बालों वाले सलमान त्यागी ने 'राधे भाई' वाले पोज में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें अपलोड की थीं।

एक तरफ सलमान त्यागी ज़रायम की दुनिया में बड़ा नाम कमाना चाहता था, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लाइक्स का भी दीवाना था। उसने यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक कई अकाउंट बनाए थे और अक्सर उन पर वीडियो अपलोड करता था।

जेल जाने के बाद भी जब वह सलाखों के पीछे से कोर्ट के लिए और कोर्ट से वापस निकलता था तब अपने साथियों से रील बनवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। सलमान के यूट्यूब और इंस्टाग्राम हैंडल देखकर पता चलता है कि उसकी फिल्मों में कितनी दिलचस्पी थी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला