हरियाणा से बुलढाना तक फैला साइबर ठगों का जाल (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
क्राइम

हरियाणा से बुलढाना तक फैला साइबर ठगों का जाल, डिजिटल अरेस्ट की धमकी, 2 गिरफ्तार

Cyber Fraud Case: हरियाणा से बुलढाना तक फैले साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर नागपुर के पूर्व बैंक अधिकारी से 34 लाख की ठगी की। दो आरोपी गिरफ्तार, एक यूपी में भी पकड़ा गया।

आंचल लोखंडे

Nagpur Police Action: डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर एक निवृत्त बैंक अधिकारी से 34 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठगों का जाल हरियाणा से बुलढाना तक फैला हुआ था। मामले की जांच के दौरान साइबर पुलिस ने पहले हरियाणा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद बुलढाना में सक्रिय हैंडलर की जानकारी मिली, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रुपम रमेशसिंह तंवर (भिवानी, हरियाणा),आकाश मोहन ठोंबरे (खामगांव, बुलढाना) का समावेश है।

पीड़ित बाजाजनगर निवासी मानवेंद्र नारायण (निवृत्त पंजाब नेशनल बैंक) ने शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिन पहले आरोपियों ने उन्हें कॉल कर बताया कि उनके बैंक खाते का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और बच्चों के अवयव तस्करी में किया गया है। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी गई और फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजा गया। कार्रवाई टालने के नाम पर आरोपियों ने मानवेंद्र से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 34 लाख रुपये जमा करवा लिए।

गिरोह का मास्टरमाइंड हरियाणा निवासी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत जांच शुरू की। गिरोह का मास्टरमाइंड हरियाणा निवासी रुपम होने का पता चलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसके खुलासे के बाद बुलढाना निवासी आकाश का नाम सामने आया, जिसके बैंक खाते में ठगी की राशि जमा होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आकाश को भी गिरफ्तार किया और उसके खाते में अन्य ठगी के मामलों से जुड़ी रकम भी पाई गई। अदालत ने उसे 25 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

UP से भी एक ठग गिरफ्तार 30 लाख रुपये की ठगी

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को रिवाइज करने का झांसा देकर एक महिला से 30 लाख रुपये ठगने वाले उत्तर प्रदेश के एक आरोपी को भी साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी

अमन शिवकुमार सैनी, निवासी हीरा कॉलोनी, सिकंदराबाद (UP)

शंकरनगर निवासी अपर्णा हरेंद्र चव्हाण की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। उनके पति ने पंजाब नेशनल बैंक मेटलाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली थी। कुछ दिन पहले आरोपी अमन ने अपर्णा को कॉल कर पॉलिसी को रिवाइज कर ज़्यादा मुनाफ़ा देने का लालच दिया और विविध बैंक खातों में 30 लाख रुपये जमा करवाए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया।

साइबर पुलिस ने अमन को यूपी से गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। न्यायालय ने उसे 25 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर बलीराम सुतार, एपीआई विजय राणे, शंकर पांढरे और उनकी टीम प्रकरण की आगे की जांच कर रही है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल