बाबा सिद्दीकी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
क्राइम

बाबा सिद्दीकी के हत्यारे को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, जांच रिपोर्ट में सामने आई अहम सच्चाई

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के हत्यारे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है , आरोपी की अस्थि जाँच में वह बालिग पाया गया है। पहले आशंका जताई जा रही थी की इस हत्याकांड में नाबालिग शूटर्स को इस्तेमाल किया गया है , हालाँकि मामले की जाँच अभी जारी है।

प्रतीक मिश्रा

मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जाँच में जुटी हुई है और रोज़ाना इसमें नए खुलासे भी हो रहे है। आज इस मामले में पुलिस ने एक नया खुलासा किया है, पीटीआई के अनुसार आरोपी की उम्र पता करने के लिए उसका अस्थि परिक्षण करवाया गया था, जिसमे वह बालिग पाया गया है।

पहले संदेह जताया जा रहा था, कि इस हत्याकांड में नाबालिग शूटर्स का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन अब जाँच होने के बाद परत दर परत सच्चाई सामने आती जा रही ही। मुंबई पुलिस ने आरोपी धर्मराज कश्यप का अस्थि परिक्षण कराया था, जिसमे वह बालिग पाया गया है। मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ जारी है।

बता दें, कि दशहरे की रात बांद्रा में बाबा सिद्दीकी पर तीन हमलावरों ने गोली चलाई थी, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। आरोपी गोली चलाकर मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के रहने वाले गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश के धर्मराज राजेश कश्यप (19) को गिरफ्तार किया है।

जबकि गोलीबारी के वक्त घटनास्थल पर मौजूद उनका एक और साथी फरार है। बताया जा रहा है, कि क्राइम पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट  था, जहां धर्मराज कश्यप के वकील ने दावा किया कि वह नाबालिग है। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को धर्मराज कश्यप का अस्थि परीक्षण कराने का हुक्म दिया था।

पुलिस ने आरोपी धर्मराज कश्यप की अस्थि जाँच करवाई, जिसमे यह साबित हो गया कि वह नाबालिग नहीं है। इसके बाद आरोपी कश्यप को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ पुलिस ने आगे की तहकीकात के लिए कोर्ट से आरोपी का पुलिस रिमांड माँगा था। अब आरोपी को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

इधर, मुंबई क्राइम ब्रांच ने देर शाम को पुणे से प्रवीण लोणकर नामक युवक को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है, कि वह निर्मल नगर में बाबा सिद्दीकी पर हुए हमले में शामिल आरोपी शुभम लोणकर का भाई है। आशंका जताई जा रही है, कि दोनों भाइयों ने मिलकर बाबा सिद्दीकी का क़त्ल करने की साजिश रची थी और इस साजिश में कश्यप तथा शिवकुमार गौतम को शामिल किया था। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है, इसमें आगे और भी कई खुलासे हो सकते है।

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख