कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्राइम

सैफ पर हमले में बांग्लादेश कनेक्शन...पूरा नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बहुत बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है।

अभिषेक सिंह

मुंबई: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बहुत बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। वह 5-6 महीने पहले ही मुंबई आया था। जो कि हाउस कीपिंग कंपनी में काम करता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि पुलिस अभी कई पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी चोरी के इरादे से फिल्म अभिनेता के घर में दाखिल हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि यह शायद पहली बार था।

चोरी के इरादे से दाखिल हुआ था आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी शरीफुल इस्लाम फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसा था। उसे लगा था कि वह चोरी कर के निकल जाएगा जबकि ऐसा नहीं हुआ। कहा जा रहा है कि आरोपी को यह भी नहीं पता था कि यह सैफ अली खान का घर है।

पुलिस ने नहीं दिए इन सवालों के जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए कई सवालों के जवाब नहीं दिए हैं। जिसमें यह था कि आरोपी इतने वीवीआईपी इलाके में सिक्योरिटी के बावजूद अपार्टमेंट परिसर में कैसे दाखिल हो गया। इसके साथ ही सवाल यह भी है कि वह सैफ अली खान के घर तक कैसे पहुंच गया?

विजय दास बनकर रह रहा था शरीफुल

बताया जा रहा है शरीफुल इस्लाम शहजाद मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। उसके पास किसी भी तरह का लीगल डॉक्यूमेंट में भी नहीं है। इतना ही नहीं शरीफुल इस्लाम भारत में विजय दास के नाम से रह रहा था। वह जाहिर तौर पर कितने पहले इंडिया आया इस बात से अभी पर्दा नहीं उठा है लेकिन वह मुंबई में पिछले 5 महीनों से रह रहा था।

इसके पहले भी पुलिस ने सैफ पर हमले में संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक मुंबई एक मध्य प्रदेश और एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया था। जिसमें से एक डिलिवरी ब्वाय और एक कारपेंटर निकला था। वहीं अब पुलिस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल