सांकेतिक तस्वीर 
क्राइम

बेंगलुरु में 13 साल के बच्चे की अधजली लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Bengaluru News: बेंगलुरू में 13 वर्षीय निश्चिथ की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह ट्यूशन से लौटते समय लापता हुआ था। उसकी साइकिल सड़क किनारे मिली, और पुलिस जांच में जुटी है।

अक्षय साहू

Bengaluru boy kidnap-murder: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में 13 साल के बच्चे की आधी जली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम बन्नेरगट्टा रोड पर एक सुनसान जगह से 13 वर्षीय निश्चिथ का जला हुआ शव बरामद किया गया। इससे इलाकें में सनसनी फैल गई। निश्चिथ बुधवार को लापता हुआ था। 

पुलिस के अनुसार, क्राइस्ट स्कूल का कक्षा 8 का छात्र निश्चिथ शाम को ट्यूशन क्लास के लिए गया था और उसे रात 8 बजे तक घर लौटना था। लेकिन जब वह निर्धारित समय तक नहीं लौटा, तो उसके पिता ने ट्यूशन शिक्षक से संपर्क किया। शिक्षक ने बताया कि निश्चिथ क्लास समाप्त होने के बाद घर के लिए निकल चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

5 लाख की फिरौती का आया था कॉल

बुधवार शाम तक जब निश्चिथ घर नहीं लौटा, तो उसके पिता ने बताया कि रात 7:30 बजे के बाद उसकी मां ने स्कूल टीचर से संपर्क किया। टीचर ने बताया कि निश्चिथ स्कूल से तय समय पर निकल गया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिवारवालों और रिश्तेदारों ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की। खोज के दौरान, सड़क किनारे एक पार्क के पास उसकी साइकिल लावारिस हालत में मिली। फिर उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इसी दौरान, पुलिस के अनुसार, निश्चिथ के माता-पिता को एक फोन कॉल आया, जिसमें उनसे 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। जब वे पैसे जुटाने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस अपहरणकर्ताओं का सुराग लगाने में लगी थी। गुरुवार शाम को एक चरवाहे को एक बच्चे का जला हुआ शव मिला, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। जांच के बाद शव की पहचान निश्चिथ के रूप में की गई।

जांच में जुटी पुलिस

इलेक्ट्रॉनिक सिटी के डीसीपी और बेंगलुरु ग्रामीण के एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस में शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलते ही अपहरणकर्ताओं ने पीड़िता की हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जो क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की सहायता से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?