- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Looteri Dulhan Maulana Lawyer Brokers Gang Nagpur Police Exposed
लुटेरी दुल्हन…मौलाना-वकील और दलालों की गैंग, नागपुर पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश
Nagpur Crime: नागपुर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है, जिसने अभी तक 200 से ज्यादा लोगों को फंसाकर लूटा है। नागपुर पुलिस के पास 7 पीड़ित पतियों ने शिकायत की, जिसके बाद एक्शन लिया गया।
- Written By: प्रिया जैस

लुटेरी समीरा (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Looteri Dulhan News: लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर विवाह करने के बाद ब्लैकमेल करने वाली लुटेरी दुल्हन को गिट्टीखदान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लगभग एक वर्ष पहले गुलाम गौस पठान की शिकायत पर पुलिस ने समराला उर्फ समीरा फातिमा उर्फ सीमा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब से समीरा पुलिस की गिरफ्त से बचकर भाग रही थी।
आखिर पुलिस ने सिविल लाइंस पर एक चाय की टपरी पर उसे जाल बिछाकर गिरफ्तार किया। समीरा अब तक 1 दर्जन से ज्यादा लोगों को चूना लगा चुकी है। खुद को शिक्षिका बताने वाली समीरा ने सबसे पहले एक बैंक मैनेजर को फंसासा। मेट्रीमोनी साइट के जरिए उसने बैंक मैनेजर से संपर्क किया। खुद को तलाकशुदा बताकर समीरा ने बैंक मैनेजर से विवाह किया। इसके बाद वह पीड़ित को अलग-अलग तरह से धमकाकर पैसे वसूलती रही।
पीछा छुड़ाने के लिए 50 लाख की फिरौती
बाद में पीछा छोड़ने के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आखिर परेशान होकर पीड़ित ने मानकापुर थाने में शिकायत की थी। इसके बाद भी लुटेरी दुल्हन समीरा का खेल जारी रहा। अलग-अलग तरीके से उसने लोगों को फंसाया। ट्रैवल्स व्यवसायी गुलाम गौस को फेसबुक के जरिए अपने झांसे में लिया। विवाह करने के बाद उन पर झूठे आरोप लगाकर पैसे वसूलती रही।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
शराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
उन्हें भी लाखों रुपये का चूना लगाने के बाद रेप के मामले में फंसा दिया। सभी दस्तावेजों के साथ गुलाम ने गिट्टीखदान पुलिस से शिकायत की। 1 वर्ष से पुलिस समीरा की खोज में जुटी थी। आखिर जांच अधिकारी शारदा भोपाले ने उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया। गुलाम सहित उसके 7 पीड़ित पतियों ने मीडिया को उसकी जालसाजी के बारे में बताया।
समीरा की पूरी गैंग
गुलाम ने बताया कि समीरा ने एक मौलाना, वकील और कुछ दलालों की गैंग बना रखी है। वह अकेली नहीं है। उसके पीछे फिरौतीबाजों की पूरी टीम काम करती है। पुलिस भी समीरा की शिकायत पर किसी के भी खिलाफ रेप आदि मामले दर्ज कर लेती है। अब तक वह 200 से ज्यादा लोगों को फंसा चुकी है। केवल नागपुर ही नहीं राज्य के अन्य जिलों में भी उसने नौकरीपेशा लोगों को ब्लैकमेल किया है।
यह भी पढ़ें – MNS: प्रन्यास अधिकारी पर मनसे ने पोती कालिख, भ्रष्टाचार के लगाए कई आरोप
रेप का मामला दर्ज होने से पूरा परिवार प्रताड़ित होता है। समाज में बदनामी होती है वो अलग। समीरा के सभी प्रकरणों की जांच के लिए एक एसआईटी बननी चाहिए। पुलिस को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे और लोग उसके झांसे में न आएं। बदनामी के डर से लोग शिकायत करने सामने नहीं आ रहे हैं।
Looteri dulhan maulana lawyer brokers gang nagpur police exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMइफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
May 18, 2026 | 07:48 AMखजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
May 18, 2026 | 07:45 AMशराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
May 18, 2026 | 07:45 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












