अंबिकापुर आईटी रेड सोर्स - नवभारत लाइव
सरगुजा (अंबिकापुर)

अंबिकापुर में PRA ग्रुप के मालिक रमेशचंद्र अग्रवाल के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की दबिश

Ambikapur IT Raid : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में PRA ग्रुप के मालिक रमेशचंद्र अग्रवाल के घर और दफ्तर पर सुबह से इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है।

ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • अंबिकापुर के बड़े कारोबारी के घर सुबह से इनकम टैक्स की रेड।

  • PRA ग्रुप के मालिक रमेशचंद्र अग्रवाल के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई।

  • छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक साथ आयकर विभाग ने बोला धावा।

  • 25 से ज्यादा अधिकारी सुबह से कर रहे जरूरी दस्तावेजों की जांच।

  • सड़क निर्माण कारोबारी के दफ्तर और घर पर आईटी टीम का डेरा।

IT Raid On PRA group owner Rameshchandra Agrawa : छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम ने बड़े कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। अंबिकापुर में पीआरए ग्रुप के मालिक रमेशचंद्र अग्रवाल के अलग-अलग ठिकानों पर सुबह से ही दबिश जारी है। रमेशचंद्र अग्रवाल इलाके में सड़क निर्माण के बड़े ठेकेदार के रूप में जाने जाते हैं। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है।

घर और दफ्तर में एक साथ दबिश

आयकर विभाग की टीम ने सुबह होते ही दो प्रमुख जगहों पर एक साथ घेराबंदी की। टीम ने मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित रमेशचंद्र अग्रवाल के निजी निवास पर दबिश दी। इसके साथ ही ब्रह्म रोड स्थित बर्बरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड के कार्यालय में भी जांच शुरू की गई है। दोनों जगहों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

प्रदेश के कई शहरों में कार्रवाई

यह कार्रवाई केवल अंबिकापुर तक ही सीमित नहीं है। बताया जा रहा है कि रायपुर और बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई अन्य शहरों में भी एक साथ छापेमारी चल रही है। अलग-अलग टीमों ने संबंधित ठिकानों पर सुबह से ही डेरा डाल रखा है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से इस पूरी कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Story by - Sanjay Rajak

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, अल्बानीज को ब्लू पॉटरी; PM मोदी ने विदेशी नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? PHOTOS

आज़म खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेताप्रतिपक्ष

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट