गौवंशों को आहार खिलाते (सोर्स - नवभारत लाइव)
सरगुजा (अंबिकापुर)

सिर्फ पूजा नहीं, सेवा का संकल्प भी.. गोपाष्टमी पर सरगुजा में गौ आश्रय धाम में उमड़ी भीड़, धूमधाम से मनाया पर्व

Surguja Gopashtami Puja: आज धूमधाम से गोपाष्टमी मनाया जा रहा है। सरगुजा में खलीबा स्थित गौ आश्रय धाम में सैकड़ों की संख्या में गौ प्रेमी पहुंचे और विधि-विधान से गौ पूजन कर गौवंशों को आहार खिलाया।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है।

  • सरगुजा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व।

  • दीपावली के आठ दिन बाद मनाई जाती है गोपाष्टमी पर्व।

  • पशु प्रेमियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर गौ माता की पूजा की।

Chhattisgarh Gopashtami Puja: दीपावली के आठ दिन बाद मनाई जाने वाली गोपाष्टमी का पर्व सरगुजा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। खलीबा स्थित गौ आश्रय धाम में सैकड़ों की संख्या में गौ प्रेमी पहुंचे और विधि-विधान से गौ पूजन कर गौवंशों को आहार खिलाया। इस दौरान गौ सेवा और संरक्षण का संदेश भी दिया गया। संस्था द्वारा लगातार कई वर्षों से गौ सेवा करते हुए अब तक सरगुजा में 30 हजार से अधिक गायों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

अब तक 30 हजार से अधिक गायों का रेस्क्यू

गोपाष्टमी के अवसर पर खलीबा स्थित गौ आश्रय धाम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में गौ प्रेमी यहां पहुंचे। लोगों ने विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की और गौवंशों को आहार खिलाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

पूरे आयोजन के दौरान गौ सेवा और गौ संरक्षण का संदेश दिया गया। गौ आश्रय धाम पिछले कई वर्षों से बेसहारा और जरूरतमंद गौवंशों की सेवा एवं संरक्षण में जुटा हुआ है। संस्था के अनुसार अब तक 30 हजार से अधिक गायों का रेस्क्यू किया जा चुका है। गौ अष्टमी के इस आयोजन के जरिए भी लोगों को गौ सेवा के प्रति जागरूक करने और बेजुबान पशुओं की देखभाल के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।

गौ अष्टमी का यह पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहा बल्कि गौवंशों के प्रति सेवा, समर्पण और संवेदना का संदेश भी देता नजर आया। सैकड़ों गौ प्रेमियों की सहभागिता के साथ खलीबा स्थित गौ आश्रय धाम में उत्साहपूर्वक पर्व मनाया गयां साथ ही गौ आश्रय धाम में भंडारे का आयोजन भी किया गए जहां पहुंचे पशु प्रेमियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर गौ माता की पूजा कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गुड़ खिलाने की है खास परंपरा

गाय को गुड़ खिलाना भी कई स्थानों पर शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में गुड़ को मिठास और मंगल का प्रतीक माना गया है। हालांकि, गुड़ की मात्रा सीमित होनी चाहिए और इसे गाय के लिए उपयुक्त होने पर ही खिलाना चाहिए।

गोपाष्टमी पर गाय को भोजन कराते समय रखें ध्यान

गोपाष्टमी पर गाय को कुछ खिलाने से ज्यादा जरूरी उसकी सेहत और सुविधा का ध्यान रखना है। बासी, फफूंद लगा, सड़ा हुआ या मसालेदार भोजन न दें। गाय को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएं और भोजन उसकी जरूरत के अनुसार ही दें। इस पर्व का वास्तविक संदेश गोवंश के प्रति प्रेम, दया और नियमित देखभाल की भावना को अपनाना है।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद