- Hindi News »
- Religion »
- Today Is The Festival Of Gopashtami Worship Mother Cow In This Auspicious Time
आज है गोपाष्टमी का पर्व, इस शुभ मुहूर्त में करें गौ माता की पूजा, खुल जाएंगे भाग्य के द्वार
Gopashtami significance: धार्मिक मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गौ माता और श्री कृष्ण की उपासना करने से जातक को आशीर्वाद प्राप्त होता है और साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
- Written By: सीमा कुमारी

ये है गोपाष्टमी 2025 पूजा शुभ मुहूर्त (सौ.सोशल मीडिया)
Gopashtami 2025 date: आज 30 अक्टूबर, गुरुवार को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, यह दिन गौ माता की पूजा और सेवा के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से गौ सेवा करने पर अपार पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खुल जाते है। ऐसे में आइए, जानते हैं गोपाष्टमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-
ये है गोपाष्टमी 2025 पूजा शुभ मुहूर्त
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाई जाएगी।
गोपाष्टमी पर गौ पूजन का विशेष महत्व होता है। पूजा के लिए कुछ विशेष मुहूर्त इस प्रकार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अर्जुन और भीम के कुल कितने बच्चे थे? महाभारत का ये सच बहुत कम लोग जानते
Aate Ka Deepak: आटे का दीपक जलाने से मनोकामनाएं होंगी पूरी, संबंधों में बढ़ेगा प्रेम, इस विधि से जलाएं दीए
Trigrhi Rajyog:11 मई को बन रहा है त्रिग्रही राजयोग, सिंह राशि समेत इन 5 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत!
Sankashti Chaturthi: संकष्टी चतुर्थी को कर लें ये 5 काम, सारे संकटों से मिलेगा छुटकारा!
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 40 मिनट तक
ऐसे करें गोपाष्टमी के दिन गौ माता की पूजा
गोपाष्टमी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। गौ माता और उनके बछड़े को स्नान कराएं। उनके सींगों को रंगें या चंदन लगाएं. उन्हें नए वस्त्र या कलावा चढ़ाएं और फूलों की माला पहनाकर सजाएं।
गौ माता के सामने धूप, दीप जलाएं, रोली, अक्षत और हल्दी से तिलक करें। इसके बाद उनकी आरती उतारें और परिक्रमा करें। गौ माता को विशेष रूप से तैयार किया गया भोजन (जैसे हरा चारा, गुड़, रोटी या मीठा दलिया) खिलाएं।
गौ माता के साथ भगवान श्रीकृष्ण की भी विधिवत पूजा करें और गोपाष्टमी की कथा सुनें। अगर संभव हो तो इस दिन गौशाला जाकर गौ सेवा करें, दान दें, या गायों के लिए चारा दान करें।
सनातन धर्म में गोपाष्टमी का क्या है महत्व
हिंदू धर्म में ‘गौ माता’ को देवी-देवताओं का निवास माना जाता है, क्योंकि इसमें 33 प्रकार के देवी-देवताओं का वास होता है। माना जाता है कि गाय की सेवा करने से पुण्य मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में गोपाष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की लीला से जुड़ा हुआ है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गौचारण (गायों को चराने) की लीला शुरू की थी। इससे पहले तक वे सिर्फ बछड़ों को ही चराते थे। एक अन्य कथा के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन ही भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप यानी भारी बारिश से बचाया था।
इसे भी पढ़ें-आ गई ‘गोपाष्टमी’ की सही तिथि, राधे-कृष्ण की विशेष कृपा के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
जब इंद्र का अहंकार भंग हुआ, तो उन्होंने क्षमा मांगी और उसी दिन से गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाने लगा। इस दिन गौ माता की सेवा, उन्हें स्नान कराना, सजाना और भोजन खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गौ सेवा से सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में धन, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
Today is the festival of gopashtami worship mother cow in this auspicious time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सायोनी का गीत ममता को ले डूबा! उमा भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कसा तंज; बताई TMC की हार की वजह
May 04, 2026 | 09:22 PMBhabanipur Seat Result: अपनी भी सीट नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, आखिरी दौर में जीते शुवेंदु अधिकारी
May 04, 2026 | 09:21 PMमहाराष्ट्र सड़क हादसा, सोलापुर में एसटी बस और डंपर की भिड़ंत, जलगांव में दंपत्ति की मौत, कुल 4 की जान गई
May 04, 2026 | 09:12 PMRemo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
May 04, 2026 | 09:08 PMकाउंटिंग सेंटर पर ममता बनर्जी के साथ मारपीट…’CAPF ने CCTV बंद करवा कर पीटा’, चुनावी नतीजों के बीच मचा बवाल!
May 04, 2026 | 09:04 PMभारतीय रेलवे की नई क्रांति, देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जानें खासियतें
May 04, 2026 | 08:59 PM28 नेताओं पर गिरी गाज! निर्वाचन आयोग ने घोषित किया अयोग्य; 12 उम्मीदवार नहीं लड़ पाएंगे 2027 का निकाय चुनाव
May 04, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














