छत्तीसगढ़ सूरजपुर न्यूज (सोर्स- सोशल मीडिया)
सूरजपुर

सूरजपुर में पत्नी की सड़क हादसे में मौत के बाद पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

CG News : कुबेरपुर सड़क हादसे में पत्नी की मौत के बाद अब उसके पति संजय जायसवाल का शव 33 केवी बिजली टावर पर फांसी के फंदे से लटका मिला है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • पत्नी के मौत के बाद पति ने लगाया फांसी।

  • परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।

  • एक्सीडेंट में हुआ था पत्नी की मौत।

  • आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में लगाई थी आग।

  • मामले में पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को बनाया आरोपी।

Chhattisgarh Surajpur News : जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। कुबेरपुर सड़क हादसे में पत्नी की मौत के बाद अब उसके पति संजय जायसवाल का शव 33 केवी बिजली टावर पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने शासन-प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पत्नी की मौत के बाद से परेशान था संजय

जानकारी के मुताबिक, बीते 17 अक्टूबर को कुबेरपुर में गिट्टी से लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से चंद्रावती जायसवाल की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर, क्रेशर और क्रेशर मालिक की संपत्ति में आगजनी कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आगजनी सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं, तत्कालीन तहसीलदार करमचंद जटावर को भी निलंबित किया जा चुका है।

पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

अब चंद्रावती के पति संजय जायसवाल का शव 33 केवी बिजली टावर पर मिलने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने और पुलिस की प्रताड़ना के कारण संजय परेशान था।

परिजनों ने थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों की पुष्टि या विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की वजह

पत्नी की मौत के बाद पति की भी जान चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण