फाइल फोटो  
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी मुठभेड़, 12 माओवादी मारे गए, ऑपरेशन जारी

Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।

अर्पित शुक्ला

Chhattisgarh Naxal Encounter: इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से आ रही है। यहां शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सली मारे गए हैं, जिसे सुकमा पुलिस ने पुष्टि की है।

इसके अलावा, बीजापुर में भी दो नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सुकमा और आसपास के क्षेत्र में मुठभेड़ शनिवार सुबह करीब पांच बजे से रुक-रुक कर जारी रही। मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

सुकमा में 12 नक्सली मारे गए

पुलिस के अनुसार, शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 14 नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि सुकमा जिले में 12 से ज्यादा नक्सली ढेर हुए, जबकि पड़ोसी बीजापुर जिले में तड़के दो नक्सली मारे गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले के दक्षिणी इलाके के जंगल में उस समय गोलीबारी शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। उन्होंने कहा, “अब तक 12 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं। अभियान अभी जारी है और विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।”

बीजापुर में भी दो नक्सली ढेर

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र के जंगल में भी गोलीबारी हुई। यह घटना तब हुई, जब राज्य पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की एक टीम सुबह करीब 5 बजे इसी तरह के अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि मौके से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

अधिकारी के अनुसार, रुक-रुक कर फायरिंग होती रही और आगे की जानकारी का इंतजार है। गौरतलब है कि पिछले साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 285 नक्सली मारे गए थे।

इसी बीच छत्तीसगढ़ में माओवादी आंदोलन की रीढ़ कहे जाने वाले और दरभा डिवीजनल कमेटी के सचिव बारसे देवा उर्फ सुक्का ने अपने 15 साथियों के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बारसे देवा पर सरकार ने ₹50 लाख का भारी-भरकम इनाम घोषित कर रखा था।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर