राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिमा (सोर्स- नवभारत लाइव)
छत्तीसगढ़

बांस-बल्लियों में घिरी छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिमा, मरम्मत की रफ्तार पर उठे सवाल

Statue Of Mountain Maina Raipur: करीब एक महीने से प्रतिमा के चारों ओर बांस और बल्लियां लगाकर रखी गई है। वहीं प्रतिमा को इस तरह घेरकर छोड़ दिए जाने सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिमा मरम्मत के इंतजार में।

  • नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली और सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव को लेकर उठ रहे सवाल।

  • करीब आठ फीट ऊंची पहाड़ी मैना की आकृति लगभग 100 किलो कबाड़ से तैयार।

Chhattisgarh State Bird Mountain Maina: रायपुर में नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने स्थापित छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिमा इन दिनों मरम्मत के इंतजार में है। करीब एक महीने से प्रतिमा के चारों ओर बांस और बल्लियां लगाकर रखी गई हैं लेकिन काम में अपेक्षित प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। प्रतिमा को इस तरह घेरकर छोड़ दिए जाने से नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली और सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्रतिमा अपनी बदहाल व्यवस्था को लेकर चर्चा में

महात्मा गांधी सदन स्थित नगर निगम मुख्यालय के सामने लगी यह प्रतिमा कभी शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश का हिस्सा थी। अब यही प्रतिमा अपनी बदहाल व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। मौके पर बांस-बल्लियों का ढांचा तो दिखाई देता है लेकिन मरम्मत का काम कब पूरा होगा इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई है।

करीब आठ फीट ऊंची पहाड़ी मैना की आकृति लगभग 100 किलो कबाड़ से तैयार की गई थी। इसमें लोहे की प्लेट, सरिया, गियर और मशीनों के अनुपयोगी हिस्सों का इस्तेमाल किया गया था। इसका उद्देश्य राजकीय पक्षी के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

अब तक नहीं कराया मरम्मत का काम

लेकिन करीब तीन साल बाद प्रतिमा की मौजूदा स्थिति एक अलग तस्वीर पेश कर रही है। रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्थाओं ने मरम्मत का काम समय पर क्यों नहीं कराया? नगर निगम प्रशासन ने इसकी निगरानी की या नहीं? और अगर मरम्मत शुरू की गई है तो उसे पूरा करने की समयसीमा क्या है?

शहर के सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने वाले नगर निगम के लिए यह स्थिति असहज करने वाली है। अब देखना होगा कि प्रशासन बांस-बल्लियों के इस अस्थायी ढांचे को हटाकर प्रतिमा की मरम्मत कब पूरी कराता है।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा