राजनांदगांव ट्रेन में बम की धमकी सोर्स - सोशल मीडिया
राजनांदगांव

राजनांदगांव स्टेशन पर हड़कंप: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की अफवाह, डेढ़ घंटे तक सहमे रहे यात्री

Rajnandgaon Train Bomb Threat : राजनांदगांव स्टेशन पर कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की झूठी सूचना से हड़कंप मच गया। डेढ़ घंटे की जांच के बाद युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला।

दिनेश कुमार चौहान, ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की खबर से मची अफरा-तफरी।

  • राजनांदगांव स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक चला सघन तलाशी अभियान।

  • बम की सूचना देने वाला यात्री मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला।

  • अस्पताल में भी युवक ने दोहराई बम होने की बात।

  • बिलासपुर के सीपत निवासी युवक के परिजनों को दी सूचना।

Rajnandgaon Mentally Unstable Youth Bomb Rumor : एक युवक की बात और रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से राजनांदगांव स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आरपीएफ, जीआरपी, जिला पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरी ट्रेन को खंगाल डाला, लेकिन कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला।

अब इस पूरे घटनाक्रम के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है। ट्रेन में बम होने की बात कहने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला। बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला यह युवक खुद उसी ट्रेन में सफर कर राजनांदगांव पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को युवक जैसे ही राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा, उसने ट्रेन में बम होने की बात कही। उसकी यह बात वहां मौजूद कुछ यात्रियों ने सुन ली। यात्रियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस को रोककर बम निरोधक दस्ते की मौजूदगी में एक-एक बोगी की तलाशी शुरू की गई। यात्रियों के सामान और संदिग्ध स्थानों की भी बारीकी से जांच की गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचा तो वहां भी बम होने की बात दोहराई

युवक को पकड़ने के बाद पुलिस ने उसका चिकित्सकीय मुलाहिजा कराने के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां भी उसका व्यवहार सामान्य नहीं था। वह अस्पताल परिसर में भी बम होने की बात कहने लगा। युवक की लगातार ऐसी बातें करने पर डॉक्टरों ने उसकी मानसिक स्थिति का परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की पुष्टि की।

जीआरपी ने परिजनों को दी सूचना, इलाज की तैयारी

युवक की मानसिक स्थिति सामने आने के बाद जीआरपी ने उसके परिजनों से संपर्क किया। उसे समुचित उपचार के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू की गई। इस घटनाक्रम में किसी बम या विस्फोटक की मौजूदगी नहीं मिली। जिस सूचना ने रेलवे प्रशासन से लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों तक को सक्रिय कर दिया था, उसके पीछे युवक की मानसिक अस्वस्थता सामने आई।

एक सूचना, डेढ़ घंटे का सर्च ऑपरेशन

इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा से जुड़ी किसी भी सूचना को एजेंसियां कितनी गंभीरता से लेती हैं। यात्रियों की सतर्कता के चलते सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंची और सुरक्षा एजेंसियों ने बिना जोखिम उठाए पूरी ट्रेन की जांच की। हालांकि, जांच में बम की सूचना निराधार निकली और यात्रियों को हुई परेशानी के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प