छत्तीसगढ़ VIP सुरक्षा में बड़ा बदलाव, बस्तर के कई दिग्गजों को मिली Z श्रेणी सुरक्षा

Chhattisgarh VIP Security List : छत्तीसगढ़ सरकार ने वीआईपी सुरक्षा में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 नेताओं को जेड, 26 को एक्स श्रेणी दी, जबकि 3 की सुरक्षा हटाई।
Chhattisgarh VIP Security
छत्तीसगढ़ VIP सिक्योरिटीसोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा पर बड़ा फैसला, कई नेताओं का कवच हटा।

  • बस्तर के दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी राहत, बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था।

  • राज्य सरकार ने बदली सुरक्षा सूची, नौ नेताओं को जेड श्रेणी।

  • पूर्व सांसद समेत तीन की सुरक्षा खत्म, सियासी गलियारों में हलचल तेज।

  • 26 नेताओं को मिली एक्स श्रेणी सुरक्षा, प्रशासन ने जारी किए आदेश।

Bastar Leaders Z Security : छत्तीसगढ़ सरकार ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग ने समीक्षा बैठक के बाद नई सुरक्षा सूची जारी की है। इस फैसले में नौ प्रमुख चेहरों को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। 26 लोगों को एक्स श्रेणी का सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है। वहीं तीन लोगों से सरकारी सुरक्षा पूरी तरह वापस ले ली गई है।

छत्तीसगढ़ में बदला सुरक्षा समीकरण

राज्य में वीआईपी सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की 23 जुलाई 2026 को बैठक हुई थी। इस बैठक के फैसलों के आधार पर गृह विभाग ने 29 अक्टूबर को आदेश जारी किया। नए आदेश के बाद राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज है।

Attachment
PDF
Chhattisgarh VIP Security List
Preview

तीन चेहरों की सुरक्षा हुई खत्म

सरकार ने तीन लोगों की एक्स श्रेणी सुरक्षा समाप्त करने का फैसला किया है। इस सूची में पूर्व राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी का नाम शामिल है। रायपुर के पूर्व क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गौरव गर्ग की सुरक्षा भी हटा दी गई है। नारायणपुर भाजपा के पूर्व जिला प्रभारी भरत मटियारा का सुरक्षा कवच भी छिन गया है। हालांकि आदेश में सुरक्षा हटाने के ठोस कारणों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

नौ दिग्गजों को मिला जेड कवच

नई सूची का सबसे अहम हिस्सा नौ लोगों को जेड श्रेणी की सुरक्षा देना है। इसमें बस्तर संभाग की राजनीति के कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं। कोंटा विधायक कवासी लखमा और पूर्व सांसद दीपक बैज को यह सुरक्षा मिली है।

मंत्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी इस सूची में हैं। पूर्व विधायक चंदन कश्यप और देवती कर्मा को भी जेड श्रेणी सुरक्षा दी गई है। स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के पुत्र छविंद्र कर्मा, आशीष कर्मा और दिव्यराज कर्मा भी शामिल हैं। डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा समेत सभी को उच्च स्तरीय सुरक्षा घेरा प्रदान किया गया है।

Chhattisgarh VIP Security
रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में हुई महादेव सट्टा केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की पेशी

26 लोगों को मिली एक्स श्रेणी

गृह विभाग ने 26 व्यक्तियों को एक्स श्रेणी की सुरक्षा देने का आदेश दिया है। इनमें 13 लोगों को दो पीएसओ दिए जाएंगे। इनमें नंदकुमार साहू, दूजराम बौद्ध, विजयनाथ सिंह और जागेश्वर साहू प्रमुख हैं। बालमुकुंद देवांगन, रामप्रताप सिंह, राजेंद्र राय और सांवला राम डाहरे भी शामिल हैं।

पुरुषोत्तम कंवर, अवधेश चंदेल, रामबाबू गौतम, इंद्रजीत मैकलाऊड और बर्नार्ड रोड्रिक्स को दो अधिकारी मिलेंगे। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वणिका शर्मा को एक अधिकारी मिला है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और मंतूराम पवार समेत 12 अन्य को सुरक्षा मिली है।

बस्तर में स्थानीय स्तर पर व्यवस्था

आदेश में बस्तर संभाग के कई नेताओं की स्थानीय सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और जगदलपुर के पदाधिकारियों को इसमें शामिल किया गया है। इनमें जैकी कश्यप, मनोज देव, बलदेव उस्सा, अभिलाष तिवारी, कमलेश मंडावी और सुधीर पाण्डेय हैं।

संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को स्थानीय खतरे का आकलन करने के निर्देश मिले हैं। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार ही इन नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

Chhattisgarh VIP Security
कबरा हाथी की दहशत से उदयपुर के 14 स्कूलों में छुट्टी, आज चलेगा बड़ा रेस्क्यू अभियान