छत्तीसगढ़ मंत्रालय भवन (सोर्स - सोशल मीडिया)
रायपुर

छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

Chhattisgarh Transfer: सहायक खाद्य अधिकारियों के तबादले भी किए गए। तीनों आदेश उप सचिव स्तर के अवर सचिव ने राज्यपाल के नाम से जारी किए हैं। कुल मिलाकर 41 अधिकारियों के स्थान बदले गए हैं।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • चार खाद्य अधिकारियों का अनुमोदन के बाद हुआ तबादला।

  • 29 निरीक्षकों को नए जिलों में पदस्थ किया गया।

  • 8 सहायक खाद्य अधिकारी एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त।

  • एक निरीक्षक को पहले बस्तर भेजने की बात थी।

Chhattisgarh Transfer Order: छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी कर खाद्य अधिकारियों और खाद्य निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए। इसके बाद सहायक खाद्य अधिकारियों के तबादले भी किए गए। तीनों आदेश उप सचिव स्तर के अवर सचिव ने राज्यपाल के नाम से जारी किए हैं। कुल मिलाकर 41 अधिकारियों के स्थान बदले गए हैं।

पहले आदेश में चार खाद्य अधिकारियों का समन्वय में अनुमोदन के बाद तबादला हुआ। इनमें दो संचालनालय, नवा रायपुर से जिलों में भेजे गए, एक को बलरामपुर-रामानुजगंज से सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया, जबकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ एक अधिकारी को संचालनालय में लाया गया।

29 निरीक्षकों को नए जिलों में पदस्थ

सबसे बड़ी सूची निरीक्षकों की है, जिसमें 29 निरीक्षकों को नए जिलों में पदस्थ किया गया। इनमें दो निरीक्षक संचालनालय नवा रायपुर में पदस्थ किए गए हैं। सूची में संशोधन भी हुआ है। एक निरीक्षक को पहले बस्तर भेजने की बात थी, जिसे संशोधित कर जांजगीर-चांपा किया गया। यह आदेश 25 अक्टूबर को डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी हुआ।

आठ सहायक खाद्य अधिकारियों के तबादले

आदेश में आठ सहायक खाद्य अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें एक का प्रस्ताव संशोधित कर सूरजपुर की जगह महासमुंद किया गया। आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों ने अब तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया था, इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग के 25 नवंबर 2024 के परिपत्र के तहत उन्हें 30 अक्टूबर को एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया। इन्हें 2 नवंबर 2026 तक हर हाल में नई जगह कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन विभाग को सौंपना होगा।

वही जारी आदेश के अनुसार पहले दोनों आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हैं। उनमें स्पष्ट है कि नई जगह पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी एकतरफा भारमुक्त माने जाएंगे। ऐसी स्थिति में अगले माह का वेतन नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही मिलेगा। इसके लिए संबंधित जिलों के कोषालय अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे ने पेश किया प्रस्ताव

आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, तस्वीरें शेयर कर किया ऐलान

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण