3 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

दीपावली-छठ पर रायपुर रेलवे की विशेष तैयारी, बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

Raipur to Bihar Special Train: यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए बिहार जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • 4 से 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म नंबर-7 से चलेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें।

  • 7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच।

  • पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

  • रायपुर रेलवे मंडल ने त्योहारी सीजन को लेकर या​त्रियों को दी सुविधा।

Raipur Railway Zone New Train For Bihar: दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए बिहार जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही सात पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान अधिक जगह मिल सके।

रेलवे प्रशासन ने की यह व्यवस्था

रेलवे प्रशासन के अनुसार 4 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 से रवाना होंगी। इनमें ट्रेन नंबर 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस और 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए गुढ़ियारी साइड स्थित प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर-7 तक पहुंचने की व्यवस्था रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर प्राप्त करें और निर्धारित समय से स्टेशन पहुंचें।

सात पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य कोच

त्योहारी सीजन में सामान्य श्रेणी के यात्रियों को राहत देने के लिए 5 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक सात पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य कोच अस्थायी रूप से लगाए जाएंगे। इनमें बिलासपुर-रायपुर (58201), रायपुर-बिलासपुर (58202), रायपुर-जूनागढ़ रोड (58207), जूनागढ़ रोड-रायपुर (58208), रायपुर-कोरबा (58204), रायपुर-इतवारी (58205) और इतवारी-रायपुर (58206) पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

यात्रियों को भीड़ से राहत की उम्मीद

अतिरिक्त कोच लगाए जाने से दैनिक यात्रियों के साथ छोटे स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। रायपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने 28 अक्टूबर को अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारी भीड़ के प्रबंधन, यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। रेलवे प्रशासन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है। दीपावली और छठ के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच प्लेटफॉर्म परिवर्तन और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस