छत्तीसगढ़ रायपुर पंजीयन विभाग सोर्स- नवभारत लाइव
रायपुर

रायपुर में रजिस्ट्री का नया सॉफ्टवेयर बिना ट्रेनिंग शुरू, जनता परेशान, हो रहा नुकसान

Raipur Registration Department : जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए नया सॉफ्टवेयर शुरू किया है, लेकिन इस बदलाव की जानकारी नागरिकों तक नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जयदास मानिकपुरी, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • रायपुर में 20 नवंबर से नया रजिस्ट्री सॉफ्टवेयर शुरू।

  • फिलहाल सिर्फ उप पंजीयक शाखा क्रमांक6 में लागू।

  • बाकी कार्यालयों में पुराने NGDRS सॉफ्टवेयर से काम।

  • नई व्यवस्था की जानकारी आम जनता तक नहीं पहुंची।

  • पायलट प्रोजेक्ट के विस्तार की तारीख अब तक स्पष्ट नहीं।

Chhattisgarh Raipur Registration Department : जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री प्रक्रिया को तकनीकी रूप से बेहतर बनाने के लिए राजधानी रायपुर में नया सॉफ्टवेयर शुरू किया गया है, लेकिन इस बदलाव की जानकारी आम नागरिकों तक नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बिना पर्याप्त प्रशिक्षण और जानकारी के नई तकनीक लागू करने से रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विभागीय दस्तावेज के मुताबिक 20 नवंबर से उप पंजीयक शाखा क्रमांक-6 में नए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि नई व्यवस्था लागू होने से पहले आम लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

छत्तीसगढ़ रायपुर पंजीयन विभाग

रजिस्ट्री जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में बदलाव का सीधा असर जमीन और मकान खरीदने-बेचने वाले लोगों पर पड़ता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब नई तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया जा रहा था, तो आम नागरिकों को इसकी जानकारी पहले से क्यों नहीं दी गई? नई प्रणाली में क्या बदलाव किए गए हैं, रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया पहले से कितनी अलग होगी और इससे लोगों को क्या सुविधा मिलेगी, इन सवालों पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरुआत

इस मामले में जिला पंजीयक ने बताया कि नया सॉफ्टवेयर अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। फिलहाल इसका इस्तेमाल केवल उप पंजीयक शाखा क्रमांक-6 में किया जा रहा है। जिले के बाकी पंजीयन कार्यालयों में पहले की तरह NGDRS सॉफ्टवेयर से ही कामकाज जारी है।

इसका मतलब है कि रायपुर जिले में फिलहाल रजिस्ट्री के लिए दो अलग-अलग सॉफ्टवेयर इस्तेमाल हो रहे हैं। एक शाखा में नई प्रणाली का परीक्षण किया जा रहा है, जबकि अन्य कार्यालय पुरानी व्यवस्था के तहत काम कर रहे हैं।

बाकी कार्यालयों में कब लागू होगा नया सिस्टम?

नई व्यवस्था को लेकर सबसे बड़ा सवाल इसके विस्तार को लेकर है। विभाग की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पायलट प्रोजेक्ट का परीक्षण कब तक चलेगा और इसे जिले के अन्य पंजीयन कार्यालयों में कब लागू किया जाएगा।

इसके अलावा दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता और रजिस्ट्री कराने वाले आम नागरिक नई प्रणाली से कैसे जुड़ेंगे, इसकी जानकारी देने के लिए भी विभाग की ओर से किसी व्यापक जनजागरूकता अभियान की जानकारी सामने नहीं आई है।

तकनीकी बदलाव के साथ जानकारी देना भी जरूरी

रजिस्ट्री प्रक्रिया में तकनीकी सुधार निश्चित रूप से प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कदम हो सकता है, लेकिन इसका लाभ तभी मिलेगा जब आम लोगों को इसकी पूरी जानकारी हो। नई प्रणाली लागू करने के साथ नागरिकों, दस्तावेज लेखकों और संबंधित पक्षों को इसकी प्रक्रिया और नियमों से अवगत कराना भी जरूरी है।

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन