डीएड अभ्यर्थियों आंदोलन सोर्स - नवभारत लाइव
रायपुर

रायपुर में 329 दिनों से जारी डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन, अब राष्ट्रीय स्तर पर लगाएंगे गुहार

D.Ed. Candidates : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों ने अब अपनी लड़ाई राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का फैसला किया है।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • डीएड अभ्यर्थी अब राष्ट्रीय स्तर पर लगाएंगे गुहार।

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात।

  • सहायक शिक्षक के 2300 पद है रिक्त।

  • परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचेंगे अभ्यर्थी।

  • अब तक उनकी मांगों का नहीं लिया निर्णय।

Raipur D.Ed. Candidates : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों ने अब अपनी लड़ाई राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। पिछले 329 दिनों से तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी 15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान करीब एक हजार अभ्यर्थी अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ धरमजयगढ़ पहुंचकर 2,300 रिक्त सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग रखेंगे।

329 दिनों के आंदोलन के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचेंगे अभ्यर्थी

डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से आंदोलन करने के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। राज्य स्तर पर अपनी बात रखने और संबंधित जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी समाधान नहीं निकलने पर अब उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व तक अपनी आवाज पहुंचाने का निर्णय लिया है।

2,300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग

अभ्यर्थियों के मुताबिक, माननीय उच्च न्यायालय और सर्वाेच्च न्यायालय के फैसलों के बाद भी पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उनका दावा है कि प्रदेश में सहायक शिक्षक के करीब 2,300 पद रिक्त हैं, लेकिन इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। इसी मुद्दे को लेकर वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपनी मांग और अब तक के संघर्ष का पूरा पक्ष रखेंगे।

परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचेंगे अभ्यर्थी

15 नवंबर को होने वाली प्रस्तावित मुलाकात के लिए अभ्यर्थियों ने व्यापक तैयारी की है। आंदोलनकारी अपने साथ माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी लेकर पहुंचेंगे। उनका कहना है कि यह सिर्फ नौकरी की मांग का मामला नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। लंबे इंतजार के कारण युवाओं को आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय नेतृत्व से हस्तक्षेप की उम्मीद

डीएड संघ छत्तीसगढ़ ने उम्मीद जताई है कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व इस मामले में हस्तक्षेप करेगा और राज्य सरकार तक उनकी मांग पहुंचाएगा। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि 2,300 रिक्त पदों पर नियुक्ति का रास्ता निकलेगा।

अब सबकी नजर 15 नवंबर को होने वाली इस प्रस्तावित मुलाकात पर है। देखना होगा कि 329 दिनों से जारी आंदोलन के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व से बातचीत का कोई ठोस नतीजा निकलता है या अभ्यर्थियों का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब