छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती : 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा मंत्री का घेराव

Chhattisgarh Teacher Protest Raipur : छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर पक्की नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने रायपुर में शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव किया।
Chhattisgarh Teacher Protest Raipur
छत्तीसगढ़ शिक्षक विरोध रायपुरसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग तेज हो गई है।

  • डीएड अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

  • गुरुवार को अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव किया।

  • प्रदर्शनकारी अपने परिजनों के साथ नया रायपुर में डटे हुए हैं।

  • वे मंत्री से मुलाकात और नियुक्ति की पक्की तारीख मांग रहे हैं।

CG Assistant Teacher Recruitment 2300 Posts : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है। लंबे समय से रुकी नियुक्ति को लेकर वे सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे। वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

परिजनों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी

इस बार अभ्यर्थी अकेले आंदोलन करने नहीं पहुंचे हैं। उनके साथ उनके परिवार के लोग और रिश्तेदार भी मौजूद हैं। कड़ाके की धूप और त्योहारों के बाद भी उनका हौसला कम नहीं हुआ है। नया रायपुर स्थित मंत्री आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

CG assistant teacher recruitment
सीजी सहायक शिक्षक भर्तीसोर्स - नवभारत लाइव
Chhattisgarh Teacher Protest Raipur
Weather Alert Rain: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

321 दिनों का लंबा इंतजार

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे बीते 321 दिनों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कई बार शासन और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। अब तक नियुक्ति का कोई रास्ता साफ नहीं हो सका है। इससे अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है।

कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कानून के दायरे में रहकर मांग कर रहे हैं। वे हाईकोर्ट (HC) और सुप्रीम कोर्ट (SC) के आदेशों का पालन कर रहे हैं। अदालत के फैसलों के आधार पर 2300 पदों पर भर्ती होनी चाहिए। अभ्यर्थियों ने सरकार के रोजगार और महिला सशक्तिकरण के दावों पर भी सवाल उठाए हैं।

बिना तारीख नहीं लौटेंगे वापस

अभ्यर्थियों ने साफ कर दिया है कि वे अब पीछे नहीं हटेंगे। जब तक शिक्षा मंत्री खुद आकर बात नहीं करते, वे वहीं डटे रहेंगे। उन्हें अब केवल कोरा आश्वासन नहीं चाहिए। वे सरकार से नियुक्ति की अंतिम तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

Chhattisgarh Teacher Protest Raipur
महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर के बाद अब पार्टनर रवि उप्पल ​गिरफ्तार, दुबई में पकड़े जाने की खबर