अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन सोर्स- नवभारत लाइव
रायपुर

रायपुर में ABVP के प्रदर्शन का असर, कुलपति ने फीस वृद्धि 8 से घटाकर 5 प्रतिशत करने का दिया आश्वासन

Raipur ABVP Protest : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग में सेमेस्टर फीस में की गई बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने प्रदर्शन किया।

रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • अभाविप ने सेमेस्टर फीस वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन।

  • विश्वविद्यालय ने फीस में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

  • अभाविप के विरोध के बाद 3 प्रतिशत कटौती का आश्वासन।

  • अब आगामी सेमेस्टर से 5 प्रतिशत बढ़ी दर से फीस लेने की बात।

Raipur Durg Semester Fee Hike : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग में सेमेस्टर फीस में की गई बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और फीस वृद्धि में कटौती की मांग उठाई।

प्रदर्शन के बाद कुलपति ने फीस वृद्धि को 8 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का आश्वासन दिया है। इससे प्रस्तावित वृद्धि में 3 प्रतिशत की कमी होगी।

सेमेस्टर फीस में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी

दरअसल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थियों की सेमेस्टर फीस में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इस फैसले से एमएससी के विद्यार्थियों पर प्रत्येक सेमेस्टर में लगभग 1,200 रुपये और पीएचडी के विद्यार्थियों पर करीब 2,200 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा था। परिषद का कहना था कि पहले से ही पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक खर्चों का बोझ झेल रहे विद्यार्थियों के लिए फीस में इतनी बढ़ोतरी परेशानी बढ़ाने वाली है।

इसी मुद्दे को लेकर अभाविप रायपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी। परिषद ने कहा कि फीस वृद्धि का निर्णय विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए। विरोध और बातचीत के बाद कुलपति ने फीस वृद्धि को 8 प्रतिशत के बजाय 5 प्रतिशत करने का आश्वासन दिया।

आगामी सेमेस्टर से लागू होगी नई दर

कुलपति के आश्वासन के मुताबिक आगामी सेमेस्टर से विद्यार्थियों से 5 प्रतिशत बढ़ी हुई दर के आधार पर शुल्क लिया जाएगा। हालांकि इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से औपचारिक आदेश जारी होने के बाद ही नई दरों की स्थिति स्पष्ट होगी।

विश्वविद्यालय इकाई मंत्री श्रीकांत साहू ने कहा कि विद्यार्थी हितों से जुड़े मुद्दों पर अभाविप हमेशा आवाज उठाती रही है। विद्यार्थियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ना चाहिए। परिषद आगे भी छात्रहित से जुड़े विषयों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान हिमांशु, रमन, सौरभ, सोम, पीयूष, दीपक सहित अभाविप के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुलपति के आश्वासन के बाद फीस वृद्धि के मुद्दे पर विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा