छत्तीसगढ़ रायपुर क्राइम (सोर्स - नवभारत लाइव)
रायपुर

सरकारी सील तोड़कर होटल में घुसने का आरोप, दीपक टंडन और पत्नी बरखा के खिलाफ FIR दर्ज

Crime News : AI के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तारी के चार दिन बाद अब दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ रायपुर में एक और FIR दर्ज हुई है।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • दीपक टंडन और पत्नी बरखा के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

  • सरकारी सील को तोड़कर होटल में घुसने का आरोप।

  • होटल का लंबे समय से नहीं कर रहा था भुगतान।

  • प्रापर्टी टैक्स बकाया होने पर निगम ने किया था सील।

  • AI से अश्लील तस्वीरें बनाने के मामले में हुई थी गिरफ्तारी।

Chhattisgarh Raipur Crime News : राजधानी रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एआई के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अश्लील सामग्री तैयार करने और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तारी के चार दिन बाद अब दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ रायपुर में एक और एफआईआर दर्ज हुई है।

इस बार मामला होटल परिसर पर कब्जे, नगर निगम की सरकारी सील तोड़ने और शिकायतकर्ता को धमकी देने से जुड़ा है।

2021 में होटल संचालन के लिए लीज पर दी थी संपत्ति

मामले में आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वर्ष 2021 में उन्होंने होटल और बैंक्वेट हॉल के संचालन के लिए अपनी संपत्ति दीपक टंडन को लीज पर दी थी। इसी परिसर में होटल बेलाकासा श्री संचालित किया जा रहा था।

शिकायत के अनुसार, शुरुआती लीज अवधि वर्ष 2024 में समाप्त होने के बाद आपसी सहमति से इसे दो बार 11-11 महीने के लिए बढ़ाया गया। लीज की अंतिम अवधि 7 अप्रैल 2026 को समाप्त हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान लंबे समय से किराये का नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा था।

नगर निगम ने 18 अगस्त को होटल परिसर किया था सील

शिकायत में बताया गया है कि प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने के कारण नगर निगम ने 18 अगस्त 2026 को होटल परिसर को सील कर दिया था। इसके बाद 23 अगस्त को जब सरिता बाजपेयी संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचीं, तो उन्हें नगर निगम की सील टूटी हुई मिली। आरोप है कि दीपक टंडन और उनकी पत्नी कर्मचारियों के साथ परिसर के अंदर मौजूद थे।

इस संबंध में नगर निगम में शिकायत की गई। बताया गया है कि 26 अक्टूबर को नगर निगम जोन-10 की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सील खोलकर पंचनामा तैयार किया था।

अगले ही दिन दोबारा ताले तोड़कर प्रवेश करने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 27 अक्टूबर को होटल के मुख्य गेट और अंदर के ताले दोबारा तोड़कर परिसर में प्रवेश किया गया। इस दौरान अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

तेलीबांधा पुलिस ने दीपक टंडन, बरखा टंडन और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 296, 3(5), 324(4), 329(4), 331(2), 331(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

AI से अश्लील तस्वीरें बनाने के मामले में भी हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 6 नवंबर को बिलासपुर की सिरगिट्टी पुलिस ने दीपक टंडन को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। इस मामले में शिकायतकर्ता मणिशंकर पांडेय ने आरोप लगाया था कि उनकी तस्वीरों के साथ AI तकनीक के जरिए छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार की गई और उसे न्यूज पोर्टल तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित कर ब्लैकमेलिंग की गई।

इस मामले में पुलिस ने दीपक टंडन के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए थे। फिलहाल दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन से जुड़े दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है। शिकायतों में लगाए गए आरोपों की न्यायिक पुष्टि होना बाकी है।

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा