कवर्धा में मवेशी व्यापारियों से जंगल में लूटपाट, 5 लाख की मांगी फिरौती, 4 गिरफ्तार

CG Crime : मवेशी व्यापारियों के साथ लूटपाट, मारपीट और फिरौती वसूली का मामला आया सामने। चढ़चौड़ा जंगल में तीन मवेशी व्यापारियों को बंधक बनाकर आरोपियों ने मारपीट की और नगदी व मोबाइल फोन लूट लिए।
CG Crime
छत्तीसगढ़ कवर्धा क्राइमसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • व्यापारियों को जंगल में बंधक बनाकर की मारपीट।

  • आरोपियों ने डरा-धमका कर मांगी 5 लाख की फिरौती।

  • पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

  • नकदी समेत 1.42 लाख रूपए बरामद।

  • व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल।

Chhattisgarh Kawardha Crime : जिले में मवेशी व्यापारियों के साथ लूटपाट, मारपीट और फिरौती वसूली का मामला सामने आया है। चढ़चौड़ा जंगल में तीन मवेशी व्यापारियों को बंधक बनाकर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और नगदी व मोबाइल फोन लूट लिए।

इतना ही नहीं, व्यापारियों को छोड़ने के एवज में 5 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई। मामले में भोरमदेव पुलिस ने मुख्य आरोपी कामू बैगा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खाते में ट्रांसफर कराए 90 हजार रुपये

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने तीनों मवेशी व्यापारियों को चढ़ौचौड़ा जंगल में बंधक बना लिया। इसके बाद उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आरोपियों ने दबाव बनाकर व्यापारियों से बैंक खाते में 90 हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए।

1.42 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपये नगद, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1 लाख 42 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा फिरौती की रकम से जुड़े 89 हजार रुपये के बैंक ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भी पुलिस ने बरामद किया है।

CG Crime
बगिया में गोवर्धन पूजा पर सीएम विष्णुदेव साय ने गौमाता को तिलक लगाकर की पूजा-अर्चना

गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने मामले की जानकारी दी।

जंगल में व्यापारियों को बंधक बनाकर मारपीट, लूटपाट और फिरौती मांगने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अब इस मामले ने क्षेत्र में मवेशी व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

CG Crime
सरगुजा में फिर मिली मादा हाथी की लाश, 40 दिन में दूसरी मौत से उठे सवाल