भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा (सोर्स - नवभारत लाइव)
रायपुर

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रभारी स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

BJP President Nitin Navin Raigarh Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद नितिन नवीन कल पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी सहित कई वरिष्ठ नेताओं का भी दौरा है।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • कल छत्तीसगढ़ आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन।

  • भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी आएंगी।

  • रायगढ़ में जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज नेता।

  • 15 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती।

BJP President Nitin Navin Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती इस बार बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में प्रदेश स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी सहित कई वरिष्ठ नेताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होगे।

आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनजातीय समाजों के 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है। भाजपा ने इसे व्यापक जनभागीदारी वाला आयोजन बनाने की तैयारी की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला छत्तीसगढ़ दौरा

नितिन नवीन के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर वे प्रदेश पहुंचेंगे। ऐसे में धरमजयगढ़ का यह कार्यक्रम केवल जनजातीय गौरव दिवस का समारोह नहीं, बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश भाजपा संगठन के बीच संवाद और समन्वय का बड़ा अवसर भी होगा।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में 11 से 18 नवंबर तक आठ दिवसीय जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला, विधानसभा और मंडल स्तर पर अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में इसका प्रदेश स्तरीय मुख्य समारोह होगा। आयोजन में जनजातीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों की भूमिका, लोककला, संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष

जनजातीय गौरव दिवस का केंद्र भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और उनका ऐतिहासिक योगदान है। 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में जन्मे बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित किया था।

जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए उनके नेतृत्व में हुए उलगुलान ने स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। उनके साथ छत्तीसगढ़ के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर के योगदान को भी याद किया जाएगा।

भारत सरकार ने वर्ष 2021 में बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य जनजातीय नायकों के बलिदान, संघर्ष और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

लगाए जाएंगे प्रदर्शनी स्टॉल

समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आजीविका, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और रोजगार से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

सरकारी योजनाओं से लाभान्वित जनजातीय हितग्राहियों की सफलता की कहानियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। इसके साथ ही लोकनृत्य, लोकगीत, हस्तशिल्प और पारंपरिक ज्ञान के जरिए छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

भाजपा संगठन ने तैयारियां की तेज

कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन और जिला प्रशासन दोनों स्तरों पर तैयारियां तेज हैं। भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी पहले ही धरमजयगढ़ पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण कर चुकी हैं। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दशहरा मैदान पहुंचकर मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, पार्किंग, आवागमन और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। जिला प्रशासन ने भी कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार जिम्मेदारियां तय की हैं।

दौरान राजनीतिक रूप से अहम

धरमजयगढ़ में होने वाला यह समारोह कई मायनों में महत्वपूर्ण है। एक ओर जनजातीय समाज के ऐतिहासिक संघर्ष, अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का अवसर है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन की एक मंच पर मौजूदगी इसे राजनीतिक रूप से भी अहम बना रही है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि आयोजन में जनजातीय समाज की भागीदारी, उनकी समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को कितना स्थान मिलता है।

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी