HIGHLIGHTS
छठ समिति के पदाधिकारियों ने सीएम साय से की मुलाकात।
छठ महापर्व में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय।
आमंत्रण स्वीकार किए जाने पर पदाधिकारियों में दिखी प्रसन्नता।
सीएम की मौजूदगी से कार्यक्रम की बढ़ेगी गरिमा।
आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया।
Raipur Mahadev Ghat Chhath Mahaparv : राजधानी रायपुर के महादेव घाट में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महादेव घाट में आयोजित होने वाले छठ महापर्व में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। छठ महापर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समिति के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए महापर्व में शामिल होने की सहमति दी। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें छठ पूजा के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व के साथ आयोजन की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह, संरक्षक संजय श्रीवास्तव, संरक्षक शशि सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को महादेव घाट में होने वाले आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री द्वारा आमंत्रण स्वीकार किए जाने पर समिति के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। समिति का कहना है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी से छठ महापर्व के आयोजन की गरिमा बढ़ेगी और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिलेगा।