स्मृति ईरानी और दीपक बैज (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी स्मृति ईरानी से कांग्रेस के 10 सवाल, PCC चीफ दीपक बैज बोले- जनता जवाब चाहती है

Deepak Baij: बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला है। 10 सवाल के जरिए जवाब मांगा है।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • महंगाई, महिला सुरक्षा और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला।

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने स्मृति ईरानी से मांगा जवाब।

  • महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर भी सरकार को घेरा।

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को दीपक बैज ने दिया जवाब।

Smriti Irani Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बढ़ती महंगाई और भाजपा के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को जनता के सामने इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

महंगाई पर स्मृति ईरानी से पूछे 10 सवाल

दीपक बैज ने चावल, दाल, शक्कर सहित रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ आंदोलन करने वाली स्मृति ईरानी अब बढ़ती कीमतों पर क्या जवाब देंगी? बैज ने 13 रुपये किलो शक्कर देने के पुराने वादे का उल्लेख करते हुए उसे पूरा करने की मांग की।

उन्होंने गैस सिलेंडर, खाद्य तेल, कपड़े, साबुन और दवाइयों की बढ़ती कीमतों पर भी जवाब मांगा। साथ ही भाजपा की ‘मोदी की गारंटी’ में महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने और पेट्रोल-डीजल 35 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध कराने के वादों की याद दिलाई। बैज ने महतारी वंदन योजना का लाभ हर पात्र विवाहित महिला को बिना भेदभाव देने की मांग भी की।

महिला सुरक्षा को लेकर साय सरकार पर निशाना

महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर भी दीपक बैज ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने स्मृति ईरानी से महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर साय सरकार से जवाब मांगने की अपील की। बैज ने दावा किया कि प्रदेश में प्रतिदिन औसतन आठ से नौ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और हर साल औसतन 3,200 महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपहरण, हत्या और एसिड अटैक जैसी घटनाओं के चलते महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार विफल रही है।

‘खड़गे ने क्या गलत कहा?’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर भाजपा के विरोध पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की, बल्कि केवल एक पुरानी कहावत का उल्लेख किया था। बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता इस बयान को लेकर शोर मचा रहे हैं, ताकि जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वोट चोरी जैसे मुद्दों से हटाया जा सके। उन्होंने भाजपा से इन मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।

वोट चोरी और SIR पर भी मांगा जवाब

दीपक बैज ने कहा कि वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा को जनता के सवालों का जवाब देना ही होगा। उन्होंने कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाने से काम नहीं चलेगा और सरकार को अपने वादों तथा जनता से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान

यह खरगे की नहीं, राहुल की भाषा है, मल्लिकार्जुन के बयान पर संबित पात्रा का पलटवार, BJP-कांग्रेस में छिड़ी बहस

PM मोदी ने 'डियर फ्रेंड' लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई, बोले- और मजबूत होंगे रिश्ते

जामिया छात्र संघ चुनाव पर छात्रों का अल्टीमेटम, कॉलेज प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, सामने रखीं 4 मांगें