छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी स्मृति ईरानी आज विधायकों की लेंगी क्लास, मैराथन बैठक में सह-प्रभारी शम्भू भी होंगे शामिल

Smriti Irani In Raipur: आज मैराथन बैठकें लेंगे। संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे और आगामी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। इसकी शुरुआत बीजेपी विधायकों की बैठक से शुरू होंगे।
Chhattisgarh BJP in-charge Smriti Irani,
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज रायपुर में लेंगी अहम बैठकें।

  • सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू भी बैठकों में होंगे शामिल।

  • बीजेपी विधायकों की बैठक से होगी कार्यक्रम की शुरुआत।

  • संगठन की स्थिति की समीक्षा और आगामी रणनीति पर होगी चर्चा।

Chhattisgarh BJP In-Charge Smriti Irani Meeting: बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू आज रायपुर में कई महत्वपूर्ण मैराथन बैठक लेंगे। इसमें वे संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे और आगामी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। इसकी शुरुआत बीजेपी विधायकों की बैठक से शुरू होंगे। बता दें कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने रविवार को कार्यकर्ताओं को अनुशासन की हिदायत दी।

एयरपोर्ट पर नहीं हुआ शक्ति प्रदर्शन

भाजपा की नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने पहले दौरे में स्वागत के बीच कार्यकर्ताओं को अनुशासन का संदेश दिया। रविवार सुबह रायपुर पहुंची ईरानी का एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। पहले से मिली हिदायत के बाद एयरपोर्ट पर शक्ति प्रदर्शन और पोस्टरबाजी गायब रही। यहां मंत्रियों की एंट्री नहीं थी। इन संकेतों से उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में व्यक्तिगत स्वागत-सत्कार से अधिक महत्व अनुशासन और कार्यसंस्कृति का है।

Chhattisgarh BJP in-charge Smriti Irani,
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का बड़ा आरोप, बोले- छत्तीसगढ़ में SIR के दौरान फॉर्म-7 का हुआ दुरुपयोग

ईरानी एयरपोर्ट से सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंची, जहां उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता हाथों में फूल लेकर कतारबद्ध खड़े थे। ईरानी ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया, लेकिन स्वागत के दौरान कार्यकर्ता से फूल लेने से परहेज किया। उन्हें सेल्फी लेने वालों को सादगी से मना कर दिया।

जिसका काम नहीं, उन्हें वापस भेजा

बैठक के दौर की शुरुआत में ही ईरानी की कई हिदायतें देखने को मिली। उन्होंने इस बात की हिदायत दी थी कि जिसकी बैठक नहीं है, वो यहां नहीं रुके। यहां तक की मंत्रियों की कोई भी गाड़ी सीधे परिसर में नहीं आई। गाड़ियों को पार्किंग में खड़ी करके आना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था भी वापस लौटा दी गई। किसी कार्यकर्ता ने उन्हें गमछा पहनाने का प्रयास किया, तो उन्होंने उसे वापस उसी कार्यकर्ता को पहना दिया। उनके स्वागत में बैनर-पोस्टर भी नजर नहीं आए। परिसर पहुंचने के बाद ईरानी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद बैठकों का दौर शुरू हुआ।

Chhattisgarh BJP in-charge Smriti Irani,
बलौदाबाजार के चार गांवों को 70 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंकराम वर्मा ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

आज ऐसे होंगी बैठक

भाजपा प्रदेश प्रभारी ईरानी व सह प्रभारी शम्भू सोमवार को सुबह 10 से 11.30 बजे तक राज्य के सभी भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा एवं बैठक करेंगे। 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक प्रदेश के पार्टी सांसदों के साथ बैठक होगी। दोपहर 12.30 से 2.00 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के साथ विशेष बैठक सम्पन्न होगी। दोपहर 3.00 से 4.30 बजे तक विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसके बाद शाम 5.30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ संवाद व बैठक होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com