5 किलो का कुकर बम बरामद (सोर्स - नवभारत लाइव)
नारायणपुर

बिजली पोल के लिए खोदा गड्ढा तो जमीन से निकली मौत, जंगल में दबाकर रखा था 5 किलो का कुकर बम

Bastar IED Recovered: गड्ढा खोदते समय जमीन में दबाकर रखा गया करीब 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुआ। सूचना पर नारायणपुर पुलिस और ITBP की संयुक्त टीम ने बम को निष्क्रिय किया।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • केहनार-कुतुल मार्ग पर मिला प्रेशर कुकर आईईडी।

  • बिजली पोल लगाने के दौरान हुआ खुलासा।

  • नारायणपुर पुलिस और ITBP की टीम ने विस्फोट कर किया निष्क्रिय।

  • नारायणपुर के जंगल में मिला 5 किलो कुकर बम।

Narayanpur Pressure Cooker IED Recovered: बस्तर के घने जंगलों में जमीन के नीचे छिपा विस्फोटक एक बड़े हादसे का कारण बन सकता था, लेकिन बिजली पोल लगाने के लिए की जा रही खुदाई ने समय रहते इस खतरे का खुलासा कर दिया। गड्ढा खोदते समय जमीन में दबाकर रखा गया करीब 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर बम को निष्क्रिय कर दिया। समय रहते विस्फोटक का पता चलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

मामला नारायणपुर जिले के थाना कोहकामेटा अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र कुतुल क्षेत्र के ग्राम केहनार का है। 4 नवंबर को बिजली पोल लगाने के लिए गड्ढा खोदने के दौरान संदिग्ध विस्फोटक मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद जिला पुलिस बल और आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी के बम निरोधक दस्ते को तत्काल रवाना किया गया।

संयुक्त टीम ने केहनार-कुतुल मार्ग के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कुतुल कैंप से करीब 7 किलोमीटर दूर फरसबेडा रोड पर जमीन में छिपाकर रखा गया लगभग 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुआ। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम करते हुए नियंत्रित विस्फोट के जरिए आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

राहत की बात यह रही कि इस पूरी कार्रवाई में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सुरक्षित वापस लौट आई।

जंगलों में छिपे खतरे के बीच जारी है सर्चिंग

बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। जंगलों और पहाड़ी रास्तों में छिपाकर रखे गए आईईडी ग्रामीणों के साथ-साथ सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों में जुटे लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बने हुए हैं। केहनार में बिजली पोल लगाने के दौरान आईईडी का मिलना इसी खतरे की एक और गंभीर तस्वीर सामने लाता है।

राहुल गांधी पर बरसे CM फडणवीस, बोले- 4500 वोट के गोकुल संघ के लिए दिल्ली से ट्वीट करना पड़ रहा

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की