दंडवत करते हुए सदन पहुंचे पार्षद (सोर्स- नवभारत लाइव )
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

डेढ़ साल से वार्ड में विकास नहीं, नारियल लेकर दंडवत करते हुए सदन पहुंचे पार्षद, चिरमिरी सभापति से लगाई गुहार

Chirmiri Nagar Nigam: वार्ड में विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन हाथ में नारियल लेकर दंडवत करते हुए सभागार पहुंचे।

संजय रजक, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • चिरमिरी नगर निगम की सामान्य सभा में पार्षद का अनोखा विरोध प्रदर्शन।

  • वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन दंडवत करते हुए सभागार पहुंचे।

  • हाथ में नारियल लेकर सभापति को भेंट किया और विकास की गुहार लगाई।

  • पार्षद का आरोप, नगर निगम बनने के डेढ़ साल बाद भी वार्ड में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ।

General Body Meeting of Chirmiri Nagar Nigam: चिरमिरी नगर निगम की सामान्य सभा में एक पार्षद का अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। वार्ड में विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन हाथ में नारियल लेकर दंडवत करते हुए सभागार पहुंचे। उन्होंने सभापति को नारियल भेंट कर अपने वार्ड में विकास कार्य कराने की गुहार लगाई।

लंबित विकास कार्यों के विरोध का तरीका

दरअसल, सामान्य सभा की बैठक के दौरान उस समय सदन में मौजूद लोगों का ध्यान पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन की ओर गया, जब वे दंडवत करते हुए सभागार की तरफ बढ़ने लगे। हाथ में नारियल लेकर पहुंचे पार्षद का यह प्रदर्शन वार्ड की उपेक्षा और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों के विरोध का तरीका था। सभागार पहुंचने के बाद उन्होंने सभापति को नारियल भेंट किया और वार्ड की समस्याओं को दूर करने की मांग रखी।

डेढ़ साल में एक भी विकास कार्य नहीं होने का आरोप

पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन का आरोप है कि चिरमिरी को नगर निगम बने करीब डेढ़ साल हो चुके हैं, लेकिन उनके वार्ड में अब तक एक भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। उन्होंने वार्ड की बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और लंबित कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही सत्ता पक्ष पर वार्ड के साथ भेदभाव करने और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

पार्षद ने अपने अनोखे प्रदर्शन के जरिए निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान वार्ड की समस्याओं की ओर खींचने की कोशिश की। सामान्य सभा में दंडवत करते हुए उनकी एंट्री ने निगम की कार्यप्रणाली और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब देखना होगा कि पार्षद के इस विरोध प्रदर्शन के बाद वार्ड क्रमांक 24 की समस्याओं पर निगम प्रशासन कितना गंभीर होता है और लंबित विकास कार्यों को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर