करोड़ों के बजट वाले रायपुर नगर निगम में बदहाल हुई नेकी की दीवार, 38 लाख खर्च के बाद भी देखरेख नहीं

Raipur Wall of Kindness : जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई नेकी की दीवार योजना अब खुद सरकारी अनदेखी का शिकार होकर बदहाली के आंसू बहा रही है।
Wall of Kindness
रायपुर नेकी की दीवारसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • रायपुर में बदहाल हुई नेकी की दीवार।

  • अनुपम गार्डन की दीवार पर 38 लाख खर्च।

  • कई जगह शेड और सुरक्षित रैक तक नहीं।

  • खुले में पड़े कपड़े और सामान हो रहे खराब।

  • 1500 करोड़ से अधिक बजट वाले निगम की व्यवस्था पर सवाल।

Chhattisgarh Raipur Wall of Kindness : राजधानी रायपुर में जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई नेकी की दीवार योजना अब खुद सरकारी अनदेखी का शिकार होकर बदहाली के आंसू बहा रही है।

गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, किताबें, खिलौने और अन्य उपयोगी सामान उपलब्ध कराने की अच्छी पहल अब जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है।

टैक्स का पैसा पानी की तरह बहाया

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम प्रशासन ने मिलकर शहर के गांधी उद्यान, अनुपम गार्डन, समता कॉलोनी और महादेव घाट रोड जैसे शहर के प्रमुख चौराहों व उद्यानों के पास नेकी की दीवार तैयार करवाई थी। इस योजना के पीछे सोच यह थी कि सक्षम नागरिक अपने घरों का अतिरिक्त सामान, कपड़े, किताबें और खिलौने यहाँ छोड़ जाएं, ताकि जरूरतमंद उन्हें सम्मान के साथ अपना सकें।

इस व्यवस्था को आधुनिक रूप देने के नाम पर जनता के टैक्स का पैसा पानी की तरह बहाया गया। आंकड़े गवाह हैं कि अकेले अनुपम गार्डन के पास बनी एक दीवार के निर्माण पर करीब 38 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

Wall of Kindness
कांकेर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुम्हनखार गांव से इमारती लकड़ियों का जखीरा बरामद

खुले में पड़े कपड़े, शेड और रैक तक नहीं

महादेव घाट रोड और गांधी उद्यान के पास बनी नेकी की दीवारों पर शेड और सुरक्षित रैक जैसी सुविधाएं नहीं होने की बात सामने आई है। ऐसे में दान किए गए कपड़े और अन्य सामान खुले आसमान के नीचे पड़े रहते हैं। धूल, बारिश और मौसम की मार से सामान खराब होने का खतरा बना रहता है। देखरेख नहीं होने से कुछ स्थानों पर कचरा जमा होने की स्थिति भी बन गई है।

वहीं अनुपम गार्डन और मुख्यमंत्री निवास के नजदीक स्थित नेकी की दीवारों में आग लगने की घटनाओं के बाद भी उनके जीर्णोद्धार और व्यवस्था को दोबारा शुरू करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

1500 करोड़ से अधिक बजट, फिर भी व्यवस्था बदहाल

यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है, जब रायपुर नगर निगम का सालाना बजट 1500 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। शहर के विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च के बीच एक जनकल्याणकारी योजना का इस तरह बदहाल होना प्रशासनिक रखरखाव और जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है।

हालांकि सरकारी व्यवस्था की इस स्थिति के बीच कुछ युवा समूह और सामाजिक संगठन नेकी की गाड़ी जैसे अभियानों के जरिए जरूरतमंदों तक सामान पहुंचाने की मुहिम चला रहे हैं।

Wall of Kindness
पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भूपेश बघेल का हमला, बोले- किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही सरकार