छत्तीसगढ़ कोण्डागांव गांजा तस्करी सोर्स- नवभारत लाइव
कांकेर

ओडिशा से गांजा लाकर यूपी में खपाने की तैयारी, कोंडागांव में तस्कर गिरफ्तार, 9.30 लाख का माल जब्त

Kondagaon Ganja Smuggling : मोटरसाइकिल के बैग में छिपाकर हो रही थी तस्करी, पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी, कोकोड़ी चौक पर घेराबंदी कर पकड़ा।

अजय श्रीवास्तव, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने घेराबंदी कर अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा।

  • उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी शैलेन्द्र सिंह गिरफ्तार।

  • मोटरसाइकिल के बैग से 17 किलो गांजा बरामद।

  • ओडिशा से गांजा लेकर यूपी जाने की तैयारी में था आरोपी।

  • गांजा, बाइक, मोबाइल और नकदी समेत 9.30 लाख रुपये का सामान जब्त।

Chhattisgarh Kondagaon Ganja Smuggling : ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने का नेटवर्क एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई में सामने आया है। कोण्डागांव पुलिस ने बायपास रोड स्थित कोकोड़ी चौक पर घेराबंदी कर एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 17.005 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी शैलेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश के कानपुर का निवासी है। वह मोटरसाइकिल से ओडिशा से गांजा लेकर कोण्डागांव के रास्ते उत्तर प्रदेश जाने की तैयारी में था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कोकोड़ी चौक के पास निगरानी और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।

मोटरसाइकिल के बैग से मिला 17 किलो गांजा

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में रखे बैग से गांजे के पांच पैकेट बरामद किए गए। इनका कुल वजन 17.005 किलोग्राम निकला। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी भी जब्त की है।

जब्त सामग्री में गांजे की कीमत 8.50 लाख रुपये, मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये, मोबाइल की कीमत 10 हजार रुपये और 590 रुपये नकद शामिल हैं। कुल जब्ती का मूल्य 9 लाख 30 हजार 590 रुपये बताया गया है।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

कोण्डागांव थाना में अपराध क्रमांक 377/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा और एसडीओपी स्निग्धा सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका रही।

अब बड़ा सवाल यह है कि ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक गांजे की सप्लाई में आरोपी अकेला था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? पुलिस की आगे की जांच में इस कड़ी के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकता है।

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ

शरद पवार की राष्ट्रवादी पर भाजपा की नजर? महाजन बोले- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं

पटना में इन्फ्लुएंसर के कार्यक्रम पर बवाल, अनुमति नहीं मिलने से भड़के समर्थकों ने BJP ऑफिस पर की पत्थरबाजी

इधर स्टालिन-पवार को मनाने निकले राहुल गांधी, उधर खेला करने जा रहे हेमंत सोरेन! परिसीमन पर बिखरा INDIA गठबंधन