छत्तीसगढ़ कांकेर नक्सली गिरफ्तार सोर्स- सोशल मीडिया
कांकेर

कांकेर में माओवादी संगठन को फिर खड़ा करने की कोशिश नाकाम, 8 लाख के इनामी DVCM चंदर समेत 5 गिरफ्तार

Kanker Naxalite Arrested : छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर में कमजोर पड़ चुके माओवादी संगठन को दोबारा सक्रिय करने की कोशिशों पर पुलिस ने कार्रवाई की। कांकेर जिले में पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

मोहनीश सोनी, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • कांकेर में 5 माओवादी गिरफ्तार, एक साथी फरार।

  • 8 लाख के इनामी DVCM चंदर कतलाम पकड़ा गया।

  • मंगलू पड्डा काकानार एरिया कमांडर भी गिरफ्तार।

  • ग्रामीणों के बीच संगठन को दोबारा सक्रिय करने की थी तैयारी।

  • AK-47 और SLR बरामदगी की है चर्चा।

Chhattisgarh Kanker Naxalite Arrested : छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर में कमजोर पड़ चुके माओवादी संगठन को दोबारा सक्रिय करने की कोशिशों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कांकेर जिले में पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें आठ लाख रुपये का इनामी माओवादी DVCM चंदर कतलाम और पड्डा काकानार क्षेत्र का एरिया कमांडर मंगलू भी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई को उत्तर बस्तर में माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार माओवादी क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक कर संगठन को फिर से खड़ा करने और ग्रामीणों से संपर्क बढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को उनके गतिविधियों की जानकारी मिली।

मुखबिरी के आधार पर मेंड्रा इलाके में कार्रवाई कर पांच माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनका एक साथी मंगेश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार माओवादियों में DVCM चंदर कतलाम, मंगलू, मनीषा परचापी, रमशीला और सनकी शामिल हैं। चंदर कतलाम पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह माओवादी संगठन में डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) के पद पर सक्रिय बताया जा रहा है। वहीं मंगलू पड्डा काकानार क्षेत्र का एरिया कमांडर बताया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को गोंडाहूर थाना लाया गया है।

ग्रामीणों के बीच नेटवर्क मजबूत करने की थी तैयारी

सूत्रों के मुताबिक उत्तर बस्तर क्षेत्र में माओवादी संगठन का प्रभाव कमजोर होने के बाद उसे दोबारा सक्रिय करने की कोशिश की जा रही थी। इसके लिए ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर संपर्क बढ़ाने और संगठन के नेटवर्क को मजबूत करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि बैठक से पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई और कार्रवाई कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हथियार बरामदगी की भी चर्चा

कार्रवाई के बाद हथियार बरामदगी को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक AK-47 और एक SLR बरामद की है। हालांकि हथियारों की बरामदगी को लेकर आधिकारिक पुष्टि और इनके संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार माओवादियों से पूछताछ कर संगठन के नेटवर्क, गतिविधियों और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फरार मंगेश की तलाश भी जारी है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

मोहम्मद शमी ने नितिन नबीन से की मुलाकात, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन