कांकेर के विद्युत विभाग सोर्स - नवभारत लाइव
कांकेर

कांकेर के विद्युत विभाग में मिठाई की जगह बांटी जा रही थी अंग्रेजी शराब, मामला सामने आते ही मचा हड़कंप

kanker Electricity Department : दीपावली के त्योहार पर सरकारी कार्यालयों में मिठाई बांटकर खुशियां मनाने की परंपरा है, लेकिन विद्युत विभाग में मिठाई की जगह अंग्रेजी शराब बांटे जाने के विवाद सामने आया है

मोहनीश सोनी, ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • मिठाई की जगह बांटी जा रही थी शराब

  • शराब की तीन बोतलें बरामद होने की बात आई सामने

  • कार्यपालन अभियंता को पुलिस ले गई थाने

  • थाना परिसर में जुटी भीड़

  • जांच के बाद ही सामने आएगी वास्तविकता

kanker Electricity Department of Kanker : दीपावली के त्योहार पर सरकारी कार्यालयों में मिठाई बांटकर खुशियां मनाने की परंपरा है, लेकिन कांकेर के विद्युत विभाग में मिठाई की जगह अंग्रेजी शराब बांटे जाने के आरोप ने नया विवाद खड़ा कर दिया। मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कोतवाली थाना परिसर में भीड़ जुट गई और मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा।

अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें मिलने का दावा

पूरा मामला विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता संभाग कार्यालय का है। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष लोमेश यादव ने आरोप लगाया कि दीपावली उत्सव के दौरान कार्यालय में मिठाई की जगह अंग्रेजी शराब बांटी जा रही है। शिकायत की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान ब्लेंडर ब्रांड की अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें बरामद होने की बात सामने आई।

कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए थाने ले गई पुलिस

मामले में पुलिस कार्यपालन अभियंता एस.के. किंडो को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लेकर पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों में हलचल मच गई। महज 30 मिनट के भीतर बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी थाने पहुंच गए। दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और मामले को लेकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

पूछताछ के बाद छोड़े गए कार्यपालन अभियंता

हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के बाद कार्यपालन अभियंता एस.के. किंडो को छोड़ दिया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी कार्यालय में शराब की बोतलें किस उद्देश्य से रखी गई थीं? क्या दीपावली उत्सव के नाम पर शराब वितरण किया जा रहा था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी? फिलहाल शराब की बोतलों की बरामदगी और उनके कार्यालय में रखे जाने के उद्देश्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम