GST अधिकारी आंचला गिरी सोर्स - सोशल मीडिया
कांकेर

GST अधिकारी आंचला गिरी का वीडियो वायरल, टैक्स-फ्रॉड पर ज्ञान देने वाली अब रिश्वत केस में गिरफ्तार

Anchala Giri Video Viral : सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह टैक्स की बारीकियों, तकनीकी प्रक्रियाओं और फ्रॉड्यूलेंट एक्टिविटी यानी फर्जी गतिविधियों की पहचान के बारे में जानकारी देती नजर आ रही हैं।

जयदास मानिकपुरी, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • GST अधिकारी आंचला गिरी का वीडियो वायरल।

  • टैक्स की टेक्निकलिटी समझाती दिखीं।

  • फ्रॉड की पहचान पर दे रही थीं नसीहत।

  • डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार।

  • रिश्वत की रकम नाली में फेंकने का आरोप।

GST Officer Anchala Giri Video Viral : डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी अब अपने एक वीडियो को लेकर भी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में वह टैक्स की बारीकियों, तकनीकी प्रक्रियाओं और फ्रॉड्यूलेंट एक्टिविटी यानी फर्जी गतिविधियों की पहचान के बारे में जानकारी देती नजर आ रही हैं।

वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके रिश्वतखोरी के मामले को लेकर सवाल उठा रहे हैं और सोशल मीडिया पर तंज कस रहे हैं।

वीडियो में टैक्स की टेक्निकलिटी की दे रही जानकारी

वीडियो में आंचला गिरी जिस आत्मविश्वास के साथ टैक्स की तकनीकी प्रक्रियाओं और वित्तीय गड़बड़ियों की पहचान करने के तरीके समझा रही हैं, उसे लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब उन्हें टैक्स नियमों और कारोबारियों के लेनदेन में होने वाली गड़बड़ियों की इतनी बारीकी से जानकारी है, तो क्या उन्हें अपने ही विभाग में चल रही गड़बड़ियों का अंदाजा नहीं था?

रिश्वत मामले में हुई गिरफ्तार

दरअसल 21 नवंबर को जगदलपुर ACB की टीम ने कांकेर में कार्रवाई करते हुए आंचला गिरी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता कारोबारी शोएब रंगरेज ने आरोप लगाया था कि ई-वे बिल के मामले में रोके गए वाहन को छुड़ाने और प्रकरण में राहत देने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में मध्यस्थ इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया गया।

ACB को देखते ही नाली में फेंके थे नोट

ACB की टीम जब कार्रवाई के लिए पहुंची तो आंचला गिरी ने रिश्वत की रकम घर के बाहर नाली में फेंक दी थी। हालांकि टीम ने मौके से रकम बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद विभाग ने उन्हें निलंबित भी कर दिया।

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तंज

अब उनका पुराना वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं। वीडियो में टैक्स की टेक्निकलिटी और फ्रॉड्यूलेंट एक्टिविटी की पहचान समझाने वाली अधिकारी पर अब रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। लोग इसी विरोधाभास को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और आंचला गिरी पर लगे आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया से होगी।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत