भारत विरोधी नफरत का ऑनलाइन कारोबार, सोशल मीडिया क्रिएटर व्यूज से कमा रहे लाखों डॉलर

Anti-India Content: सोशल मीडिया पर भारत और भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने वाला कंटेंट बड़े ऑनलाइन कारोबार का रूप ले चुका है। भारत विरोधी भ्रामक वीडियो के जरिए कंटेंट क्रिएटर लाखों की कमाई कर रहे हैं।
anti india hate content social media online business
सोशल मीडिया पर नफरत(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सोशल मीडिया पर भारत और भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने वाला कंटेंट बड़े ऑनलाइन कारोबार का रूप ले रहा है।

  • कंटेंट क्रिएटर विवादित पोस्ट और वीडियो से विज्ञापन, ब्रांड डील, सदस्यता और एफिलिएट लिंक के जरिए कमाई कर रहे हैं।

  • एक अध्ययन के अनुसार, एक्स पर भारत विरोधी नस्लीय सामग्री वाली 680 लोकप्रिय पोस्ट को 28.1 करोड़ से अधिक बार देखा गया।

Social Media Hate Business: सोशल मीडिया पर भारत और भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने वाला कंटेंट अब लाखों डॉलर का धंधा बन चुका है। इस धंधे को बढ़ाने में अनजाने में भारतीय ही मदद कर रहे हैं। यह केवल नस्लीय पूर्वाग्रह या वैचारिक विरोध का मामला नहीं रह गया है, बल्कि एक बड़े ऑनलाइन कारोबार का रूप ले चुका है।

भारत विरोधी पोस्ट, वीडियो, मोम और भ्रामक सामग्री बनाकर कंटेंट क्रिएटर व्यूज, विज्ञापन, ब्रांड डील और दूसरे डिजिटल माध्यमों से कमाई कर रहे हैं। यानी जितनी ज्यादा नफरत, उतना ज्यादा विवाद और जितना ज्यादा विवाद, उतनी ज्यादा कमाई। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के खिलाफ बढ़ती नाराजगी, नस्लीय रूढ़ियां और आव्रजन को लेकर राजनीतिक विवाद इस तरह की सामग्री को बढ़ावा दे रहे हैं।

anti india hate content social media online business
Nagpur Air Fest: नागपुर के आसमान पर तिरंगे की छाप, आंखें चौंधिया जाए ऐसी भारतीय वायुसेना की करतब की तस्वीरें

फर्जी वीडियो भी प्रसारित

इसमें भारतीयों को नौकरियां छीनने वाला, गरीबी और गंदगी से जुड़ा दिखाने जैसे पूर्वाग्रहों का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार पुरानी या भ्रामक चित्र के साथ एआई से तैयार फर्जी वीडियो भी प्रसारित किए जाते हैं। इस कारोबार का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि नकारात्मक प्रतिक्रिया भी कमाई बढ़ाती है।

भारतीय जब ऐसी पोस्ट का विरोध करते हैं, टिप्पणी करते हैं या उसे साझा करते हैं तो पोस्ट की पहुंच और बढ़ जाती है। सोशल मीडिया के एल्गोरिदम इसे ज्यादा लोकप्रिय सामग्री मानकर दूसरे लोगों तक पहुंचाते हैं। इस तरह विरोध करने वाले भी अनजाने में उस कंटेंट को वायरल करने में मदद कर देते हैं।

anti india hate content social media online business
नागपुर में शहीद गोवारी स्मृति दिवस पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, बर्डी फ्लाईओवर समेत ये 5 रास्ते आज 6PM बजे तक बंद

नस्लीय सामग्री वाली पोस्ट

वाशिंगटन स्थित सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ ऑर्गनाइज्ड हेट के अध्ययन के हवाले से बताया गया है कि इस संस्था ने 1 जुलाई से 7 सितंबर 2025 के बीच एक्स पर भारत विरोधी नस्लीय सामग्री वाली 680 अधिक लोकप्रिय पोस्ट का अध्ययन किया। इन्हें कुल 28.1 करोड़ से अधिक बार देखा गया। ग्लोबल डिसइन्फॉर्मेशन इंडेक्स के आकलन के अनुसार, यूट्यूब पर ऐसे 100 अंग्रेजी भाषा के चैनल 2026 में विज्ञापन से 1.33 करोड़ डॉलर कमाने की दिशा में हैं।

नफरत से कैसे होती है कमाई?

  • व्यूज और विज्ञापन: विवादित वीडियो को ज्यादा लोग देखते हैं, जिससे विज्ञापन से कमाई की संभावना बढ़ती है।

  • ब्रांड डील: अधिक व्यूज और सहभागिता वाले क्रिएटर कंपनियों से बड़े प्रायोजन समझौते कर सकते है।

  • सदस्यता और एफिलिएट लिंक: दर्शकों से भुगतान वाली सदस्यता और उत्पादों के प्रचार से आमदनी।

  • एक्स पर कमाईः सत्यापित उपयोगकर्ताओं के व्यूज और सहभागिता के आधार पर भुगतान की व्यवस्था।

  • एआई का इस्तेमालः कम लागत में फर्जी वीडियो, तस्वीरे और भ्रामक सामग्री तैयार कर लगातार नए पोस्ट डालना।