धर्मांतरण के खिलाफ जशपुर के ग्रामीणों ने लगाए बोर्ड (सोर्स- सोशल मीडिया)
जशपुर

पास्टर, फादर और सिस्टर का गांव में आना मना है.. धर्मांतरण के खिलाफ जशपुर में ग्रामीणों ने लगाए बोर्ड

Jashpur Conversion Controversy: चार ग्राम पंचायतों में फैसले के बाद गांवों के प्रवेश मार्गों पर बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्डों के जरिए पास्टर, फादर और सिस्टर के गांव में प्रेवश प्रतिबंध किया है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • जशपुर की चार ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा के प्रस्ताव के बाद प्रवेश मार्गों पर लगाए गए बोर्ड।

  • सोगड़ा, चढ़िया, डूमरटोली और टेम्पू में पास्टर, फादर और सिस्टर के प्रवेश पर रोक का संदेश।

  • विधायक रायमुनी भगत की मौजूदगी में भी लगाए गए बोर्ड।

  • आदिवासी नेता संतन भगत ने धर्मांतरण के खिलाफ गांव-गांव अभियान चलाने की बात कही।

  • ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा ने फैसले को समाज बांटने वाला बताया।

Chhattisgarh Religious Conversion Controversy: छत्तीसगढ़ के जशपुर में धर्मांतरण के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। जिले की चार ग्राम पंचायतों सोगड़ा, चढ़िया, डूमरटोली और टेम्पू में ग्रामसभा के फैसले के बाद गांवों के प्रवेश मार्गों पर बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्डों के जरिए पास्टर, फादर और सिस्टर के गांव में प्रवेश प्रतिबंध किया है। इधर ईसाई आदिवासी महासभा ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है। इस मुद्दे को लेकर जिले में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। बता दें कि जशपुर विधायक रायमुनी भगत की मौजूदगी में भी बोर्ड लगाए गए।

ग्रामसभा की बैठक में सहमति के बाद लगा बोर्ड

जशपुर जिले की सोगड़ा, चढ़िया, डूमरटोली और टेम्पू ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा की बैठक के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद गांवों के प्रवेश मार्गों पर बोर्ड लगाए गए। इनमें पास्टर, फादर और सिस्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध का उल्लेख है। बोर्डों पर पेसा कानून 1996 के तहत ग्रामसभा के अधिकारों और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण की बात भी लिखी गई है।

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

ग्रामीणों और आदिवासी नेताओं का कहना है कि अपनी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक व्यवस्था को बचाने के लिए यह कदम जरूरी हो गया था। उनका आरोप है कि क्षेत्र में धर्मांतरण की गतिविधियां बढ़ रही हैं। आदिवासी नेता संतन भगत ने कहा कि धर्मांतरण रोकने और पुरानी परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए अब गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

अब दूसरे गांवों तक अभियान पहुंचाने की तैयारी

चार पंचायतों में बोर्ड लगने के बाद इस अभियान को दूसरे गांवों तक ले जाने की तैयारी है। आदिवासी नेताओं का कहना है कि लोगों को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और सामाजिक पहचान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे आने वाले दिनों में जिले की अन्य पंचायतों में भी ऐसे बोर्ड दिखाई दे सकते हैं।

धर्मांतरण के खिलाफ जशपुर के ग्रामीणों ने लगाए बोर्ड

ईसाई आदिवासी महासभा ने फैसले पर उठाए सवाल

इस फैसले पर ईसाई आदिवासी महासभा ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा का कहना है कि बोर्ड लगाकर किसी समुदाय के लोगों के प्रवेश पर रोक लगाना समाज को बांटने की कोशिश है। उनके मुताबिक, धर्मांतरण रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है, लेकिन इस तरह के प्रतिबंधात्मक बोर्ड समाधान नहीं हैं।

आदिवासी पहचान बनाम धार्मिक अधिकार, फिर गरमाई बहस

जशपुर में धर्मांतरण को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। अब ग्रामसभाओं के फैसले ने इस मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है। एक ओर ग्रामीण इसे अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा का प्रयास बता रहे हैं, तो दूसरी ओर ईसाई आदिवासी महासभा इसे सामाजिक विभाजन से जोड़ रही है। ऐसे में सवाल सिर्फ बोर्ड लगाने का नहीं, बल्कि आदिवासी परंपराओं, धार्मिक स्वतंत्रता और ग्रामसभा के अधिकारों के बीच संतुलन का भी है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा