सट्टे में घाटा, फिर पूरे परिवार का कत्ल! रायपुर में 5 मौतों का 7 महीने बाद खुलासा

Tikrapara Murder Case : रायपुर में सामने आए एक ही परिवार के 5 लोगों की सामूहिक मौत मामले में 7 महीने बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पति ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर जान दे दी।
Chhattisgarh Family Tragedy, raipur murder case,
मृतक युवक(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • टिकरापारा के चार महीने पुराने सामूहिक मौत के मामले में पुलिस जांच से हुआ खुलासा।

  • पुलिस के मुताबिक, साजिद ने पत्नी और तीन बच्चों को कीटनाशक मिली मिठाई खिलाई थी।

  • सीसीटीवी फुटेज में रात से सुबह तक परिवार के सदस्यों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं।

  • परिवार के चारों सदस्यों की मौत के बाद साजिद ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।

Chhattisgarh Family Tragedy: टिकरापारा इलाके में चार माह पहले कर्ज और गरीबी से परेशान होकर साजिद अली (51) ने खुदकुशी की थी। इससे पहले उसने अपने पूरे परिवार को खत्म किया। पत्नी राबिया बेगम परवीन (38) और बेटा इरशाद अली (21), शाहिना परवीन (18), हीरशिबा परवीन (13) को खाने की चीज में जहर दिया।

चार घंटे से अधिक समय तक तड़पते देखा

इसके बाद चार घंटे से अधिक समय तक उन्हें तड़पते हुए देखता रहा। जब सभी की मौत हो गई तब उसने फांसी लगा ली। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ। अब साजिद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था।

Chhattisgarh Family Tragedy, raipur murder case,
​कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI से कहा- मुझे बंधक बना लिया, छुड़ाने पुलिस भेजिए, वीडियो ने मचाई खलबली

तड़पते बच्चों को देखकर भी नहीं बदला मन

साजिद अपने परिवार के साथ संजय नगर के मदनी चौक में सैय्यद उमेर के घर पर किराएदार के रूप में रहता था। 16-17 जुलाई की रात करीब 12 बजे साजिद अपने घर पहुंचा। वह कीटनाशक मिली मिठाई लाया था, जिसे उसने अपनी पत्नी और बच्चों को खिलाया। कुछ देर बाद चारों को उल्टियां होने लगी।

सीसीटीवी फुटेज में हुआ रिकॉर्ड

चारों बाथरूम आने-जाने लगे। सीसीटीवी फुटेज में चारों का आना-जाना रिकार्ड हुआ है। यह सिलसिला सुबह करीब 4.27 बजे तक चलता रहा। सुबह होते-होते सभी की मौत हो गई। इसके बाद साजिद ने 10.10 बजे आखिरी बार कमरे का भीतर से दरवाजा बंद किया। फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Chhattisgarh Family Tragedy, raipur murder case,
कोमल हुपेंडी ने छत्तीसगढ़ BJP से तोड़ा नाता, ढाई साल बाद पुरानी पार्टी में की वापसी

राजनीति से लेकर सट्टेबाजी का कनेक्शन

साजिद 2008 में प्रदेश कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ रायपुर शहर उपाध्यक्ष रह चुका था। इस कारण गोलबाजार इलाके में नेताजी के नाम से लोग जानते थे। कुछ सालों बाद गोलबाजार और डंगनिया इलाके में साजिद मोबाइल से सट्टा चलाता था।

70 लाख का ट्रांजेक्शन

सट्टे का काम बंद होने के बाद वह दूसरा काम नहीं कर सका। सट्टेबाजी के दौरान 5 साल के भीतर उसके बैंक खाते में 70 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। कुछ समय तक बैटरी दुकान में काम किया। इस दौरान कुछ लोगों से उसने कर्ज लिया था। गरीबी और कर्ज से परेशान होकर उसने पूरी घटना को अंजाम दिया।