छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज सोर्स - नवभारत लाइव
जांजगीर-चांपा

जांजगीर में दिनदहाड़े लाखों की लूट, घर में घुसकर महिला से मारपीट, जेवर और नकदी लेकर फरार

CG Crime : वार्ड नंबर 23 में दो अज्ञात लुटेरों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी लेकर फरार हो गए।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • जांजगीर के वार्ड नंबर 23 में दिनदहाड़े लूट।

  • घर में घुसकर महिला से की गई मारपीट।

  • सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए आरोपी।

  • साइकिल से पहुंचे थे दो अज्ञात लुटेरे।

  • पांच घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला ठोस सुराग।

Chhattisgarh Crime News : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जांजगीर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 23 में दो अज्ञात लुटेरों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी लेकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

साइकिल से पहुंचे थे दो आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात आरोपी साइकिल से वार्ड नंबर 23 स्थित घर पहुंचे थे। घर में घुसने के बाद उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद महिला की स्थिति और लूटी गई संपत्ति की वास्तविक कीमत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

पांच घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, वारदात के करीब पांच घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया था। दोनों आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

दिनदहाड़े लूट से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

शहर के रिहायशी इलाके में सुबह के समय घर में घुसकर महिला से मारपीट और लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा