छत्तीसगढ़ में दिसंबर के अंत तक चुनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चुनावी हलचल तेज, दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है 17 नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा

Chhattisgarh Nikay Chunav 2026: प्रदेश के 17 नगरीय निकायों में चुनाव कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इनमें 4 नगर निगम भी शामिल हैं। जिसे लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमाने वाला है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • प्रदेश के 4 नगर निगम समेत 17 निकायों में होंगे चुनाव व उपचुनाव।

  • 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा महत्वपूर्ण पड़ाव।

  • दिसंबर के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावना है।

  • आखिर चुनावी बिगुल कब बजेगा, राज्य निर्वाचन आयोग पर टिकी नजर।

Chhattisgarh Local Body Election 2026: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चुनावी माहौल गरमाने वाला है। प्रदेश के 4 नगर निगम समेत 17 निकायों में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव व उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। माना जा रहा है कि ये चुनाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं। इसके लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावना है। चुनाव की तैयारी के लिहाज से 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।

राजनीतिक तैयारियां तेज

संबंधित निकायों में आचार संहिता लागू होने और सियासी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। चुनावी ऐलान की आहट के बीच राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अब सबकी नजरें राज्य निर्वाचन आयोग पर टिकी हैं कि आखिर चुनावी बिगुल कब बजेगा और मतदान की तारीखों का ऐलान कब होगा।

इन नगर निगमों में होंगे चुनाव

इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है। इन चुनावों में बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली जैसे बड़े नगर निगमों के साथ अन्य नगरीय निकायों में भी मतदाता प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। बता दें कि वर्ष 2021 में नवंबर के अंत में चुनावी कार्यक्रम जारी हो गया था, जबकि मतदान 20 दिसंबर को कराया गया था। यानी पिछली बार अधिसूचना से मतदान के बीच करीब 23 दिन का अंतर था।

नहीं तो बैठाना होगा प्रशासक

इस बार चुनाव कार्यक्रम जारी होने में देरी हुई तो नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त करने की नौबत भी आ सकती है। ऐसे में दिसंबर का पहला सप्ताह राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों लिहाज से अहम रहेगा। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के चयन से लेकर स्थानीय समीकरणों व वार्ड स्तर पर संपर्क की कवायद शुरू हो गई है। वर्ष 2024 के निकाय चुनाव में प्रशासकों की नियुक्ति की गई थी।

इन पदों के लिए होंगे मतदान

आयोग के मुताबिक नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए कुल 417 पद हैं। इनमें 4 नगरपालिक निगम क्रमशः भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली एवं बिरगांव महापौर, 13 अध्यक्ष, 400 पार्षद तथा उप निर्वाचन के लिए 1 अध्यक्ष एवं 6 पार्षद पद शामिल है। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए कुल 814 पदों जिनमें जनपद पंचायत सदस्य के 1, सरपंच के 92 तथा पंच के 721 पद शामिल हैं।

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान