वाहन ऑनलाइन चालान भुगतान सोर्स- नवभारत लाइव
दुर्ग

दुर्ग में थाने-चौकी में QR कोड से मिलेगी ई-चालान की जानकारी, मौके पर होगा ऑनलाइन भुगतान

Durg Traffic Police : सभी थाना-चौकियों और पुलिस कार्यालयों में लगाए गए QR कोड स्टिकर, 10 आसान चरणों में समझाई गई भुगतान प्रक्रिया, साइबर ठगी से बचाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का लिंक उपयोग करें।

दिनेश कुमार चौहान, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • दुर्ग के सभी थाना-चौकियों में लगाए गए ई-चालान QR कोड स्टिकर।

  • QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी लंबित चालान की जानकारी।

  • परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान।

  • चालान जारी होने के 45 दिन के भीतर करना होगा भुगतान।

  • फर्जी लिंक, OTP और UPI PIN साझा न करने की पुलिस ने दी सलाह।

Chhattisgarh Durg Online Challan Payment : वाहन चालकों को अब अपने लंबित ई-चालान की जानकारी लेने और उसका भुगतान करने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दुर्ग यातायात पुलिस ने आम नागरिकों की सुविधा और साइबर ठगी से सुरक्षा के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत जिले के सभी थाना-चौकियों और पुलिस कार्यालयों में ई-चालान भुगतान के लिए QR कोड स्टिकर लगाए गए हैं। अब वाहन चालक अपने नजदीकी थाना या चौकी पहुंचकर QR कोड स्कैन करेंगे और सीधे परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने वाहन का लंबित चालान देख सकेंगे।

यातायात पुलिस ने शनिवार, 28 नवंबर को यह व्यवस्था शुरू की। QR कोड स्टिकर पर ई-चालान देखने और भुगतान करने की पूरी प्रक्रिया को चित्रों और विवरण के साथ 10 आसान चरणों में समझाया गया है।

इसमें Google Camera या Google Lens से QR कोड स्कैन करने, आधिकारिक वेबसाइट खोलने, Pay Challan विकल्प चुनने, वाहन नंबर और कैप्चा दर्ज करने से लेकर चालान का विवरण देखने और UPI सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से भुगतान करने की जानकारी दी गई है। भुगतान के बाद रसीद डाउनलोड और प्रिंट करने की प्रक्रिया भी बताई गई है।

वाहन ऑनलाइन चालान भुगतान

फर्जी लिंक से बचाने पर भी जोर

इस पहल की खास बात यह है कि QR कोड के साथ परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.nic.in/ भी अंकित की गई है। इससे नागरिक QR कोड स्कैन करने के बजाय वेबसाइट का नाम स्वयं दर्ज करके भी चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस का उद्देश्य ऑनलाइन भुगतान के नाम पर सक्रिय फर्जी वेबसाइटों और साइबर ठगों से वाहन चालकों को बचाना भी है।

45 दिन में भुगतान नहीं किया तो न्यायालय जाना होगा

यातायात पुलिस ने चालान भुगतान की समय-सीमा को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। चालान जारी होने के 45 दिनों के भीतर QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। निर्धारित अवधि के बाद चालान का भुगतान संबंधित न्यायालय में करना होगा। इसलिए वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने लंबित ई-चालान की नियमित जांच करें और समय सीमा के भीतर जुर्माना जमा करें।

OTP और UPI PIN किसी से साझा न करें

पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर नागरिकों को आगाह किया है कि ई-चालान के भुगतान के लिए केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के साथ OTP, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी या UPI PIN साझा करें।

यातायात पुलिस दुर्ग की यह पहल ई-चालान व्यवस्था को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब थाना-चौकियों में लगाए गए QR कोड के जरिए वाहन चालक घर के नजदीक ही अपने चालान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह