डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन (सोर्स- नवभारत लाइव )
छत्तीसगढ़

D.Ed अभ्यर्थियों ने CM जनदर्शन में लगाया अर्जी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- बहुत जल्द करेंगे नियुक्ति

Chhattisgasrh CM CM Jan Darshan: सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत नियुक्ति का इंतजार कर रहे डीएड अभ्यर्थियों का मुद्दा आखिरकार मुख्यमंत्री जनदर्शन तक पहुंच गया।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • 337 दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को सीएम के आश्वासन से जगी उम्मीद।

  • जनदर्शन में सहायक शिक्षक भर्ती के 2300 रिक्त पदों का मुद्दा उठा।

  • हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कराने की मांग भी रखी।

Assistant Teacher Recruitment 2023: सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत नियुक्ति का इंतजार कर रहे डीएड अभ्यर्थियों का मुद्दा आखिरकार मुख्यमंत्री जनदर्शन तक पहुंच गया। 337 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से कहा, मामला मेरे संज्ञान में है बहुत जल्द करेंगे और डीएड वालों की नियुक्ति जल्द करेंगे।

दरअसल 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में डीएड अभ्यर्थी संजय कश्यप और कुलेश्वर राठौर पहुंचे थे। दोनों ने मुख्यमंत्री के सामने सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष 2300 पदों पर नियुक्ति का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के डीएड अभ्यर्थी पिछले 337 दिनों से तूता धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ नहीं हो सका है।

कोर्ट के आदेशों का पालन कराने की मांग

अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी देते हुए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कराने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि लंबे समय से संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है, जिससे उनके सामने भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी

अभ्यर्थियों की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री का यह कहना कि मामला उनके संज्ञान में है और डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी, आंदोलनरत अभ्यर्थियों के लिए बड़ी उम्मीद बनकर सामने आया है।

हालांकि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अब सबकी निगाहें शासन के अगले कदम पर टिकी हैं। सवाल यह है कि 337 दिनों से नियुक्ति की राह देख रहे अभ्यर्थियों को यह आश्वासन कब तक ठोस फैसले में बदलकर मिलता है और सहायक शिक्षक भर्ती के शेष 2300 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया कब शुरू होती है।

मुख्यमंत्री जनदर्शन में लोगों की भारी भीड़

मुख्यमंत्री जनदर्शन में एक बार फिर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रदेश के अलग-अलग जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। किसी को अपनी व्यक्तिगत परेशानी का समाधान चाहिए था तो कोई गांव और क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं को शासन के सामने रखना चाहता था। जनदर्शन स्थल पर सुबह से ही आवेदकों की आवाजाही बनी रही।

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट