11 महीने से नियुक्ति का इंतजार, रायपुर में शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचे डीएड अभ्यर्थी, किया घेराव

Raipur D.Ed. Candidates Protest : सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने सोमवार सुबह शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया।
Protest D.Ed. candidates, chhattisgarh Protest D.Ed. candidates,
डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग।

  • प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का किया घेराव।

  • लंबित नियुक्तियों पर जल्द फैसला लेने की मांग की।

  • बीते 11 महीने से जारी है डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन।

Chhattisgarh D.Ed. Candidates Protest In Raipur: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने सोमवार सुबह शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर मंत्री निवास पहुंचे। अभ्यर्थियों ने सरकार के सामने अपनी पीड़ा रखते हुए लंबित नियुक्तियों पर जल्द फैसला लेने की मांग की।

11 महीनों से नियुक्ति की आस में आंदोलन

डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले करीब 11 महीनों से नियुक्ति की आस में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवा लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कई अभ्यर्थी अपने परिवारों से दूर रहकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि नियुक्ति में देरी के चलते आर्थिक संकट के साथ मानसिक परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं।

Protest D.Ed. candidates, chhattisgarh Protest D.Ed. candidates,
किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो 21 नवंबर से ठप होगा बस्तर का कारोबार, आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति का इंतजार

डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी मांग के समर्थन में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 26 सितंबर 2025 के आदेश का हवाला दिया है। उनका कहना है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद अब तक सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष रिक्त पदों पर पात्र डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। अभ्यर्थियों की मांग है कि रिक्त पदों की स्थिति स्पष्ट कर पात्र उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति दी जाए।

Protest D.Ed. candidates, chhattisgarh Protest D.Ed. candidates,
बिलासपुर में छठ की धूम, एक किमी लंबे अरपा घाट पर उमड़े हजारों श्रद्धालु, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

सरकार से आर-पार के फैसले की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे किसी तरह की विशेष रियायत नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपनी योग्यता और पात्रता के आधार पर रोजगार का अधिकार मांग रहे हैं। करीब 11 महीने से चल रहे आंदोलन के बावजूद समाधान नहीं मिलने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है।